Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

इस बार की दीपावली कुछ खास हो, हर चेहरे पर खुशियों का एहसास हो। केवल घरों में ही दीप न जलें, हर दिल में प्रेम का उजास हो।

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

: गाडरवारा के सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुआ 91 जोड़ों का विवाह,मंत्री श्री सिंह ने नवदम्पतित्यों को आशीर्वाद दिया,जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई विवाह की रस्में

Aditi News Team

Sat, Apr 26, 2025
सामूहिक विवाह सम्मेलन गाडरवारा में हुआ 91 जोड़ों का विवाह,मंत्री श्री सिंह ने नवदम्पतित्यों को आशीर्वाद दिया,जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई विवाह की रस्में स्कूल शिक्षा व परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन गाडरवारा में शामिल हुये। यहाँ विधि विधान से विवाह की सभी रस्में सम्पन्न कराई गई। इसके पहले सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने बारातियों का स्वागत किया। समारोह में परिणय सूत्र में बंधे जोड़ों को मंत्री श्री सिंह ने नवदम्पतित्यों को आशीर्वाद दिया। मंत्री श्री सिंह ने नव दाम्पत्तियों को उपहार सामग्री भेंट की। जनप्रतिनिधियों ने बधाई भी दी और उनके सुखी दाम्पत्य जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत परिणय सूत्र में बंधे प्रत्येक जोड़े को गृहस्थी का सामान खरीदने 49 हजार रुपये की राशि के स्वीकृति पत्रों का वितरण भी किया गया। यह राशि परिणय सूत्र में बंधी कन्याओं के बैंक खाते में जमा कराई जायेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री सिंह ने कहा कि सरकार ने कैबिनेट में फैसला करके इन वैवाहिक कार्यक्रमों को और व्यवस्थित रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। अब कम से कम 11 और अधिकतम 200 वैवाहिक जोड़े होने पर सरकार आयोजन कर सकती है।बेटियो को बोझ न मानें और इसी सोच का नतीजा था कि लाडली लक्ष्मी, कन्या विवाह, प्रतिभा किरण, लाडली बहना जैसी अनेक क्रांतिकारी योजनाएं बनाकर उन्हें जमीन पर उतारा गया है।इनकी जिंदगी कैसे बेहतर और सुखी हो, हम इस कोशिश में लगे हुए हैं।सरकार की यह सोच है कि बेटियों के हाथ पीले करने में माता-पिता को कर्ज न लेना पड़े और बड़े धूमधाम से उनकी शादी हो। मंत्री श्री सिंह ने बताया कि सरकार ने सभी वर्गों की चिंता की है।बच्चों की पढ़ाई, यूनिफार्म, स्कूल जाने के लिए साईकिल के साधन, सीएम राइज में पढ़ता है तो बस से स्कूल भेजने का काम, बच्चों को स्कालरशिप, हॉस्टल की सुविधा सारी व्यवस्थाएं हमारी सरकार देती है। नगर पालिका अध्यक्ष गाडरवारा श्री शिवाकांत मिश्रा ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री नरेश पाठक, पूर्व नपा अध्यक्ष श्रीमती ममता पांडे, श्री मिनेन्द्र डागा, अन्य जनप्रतिनिधि, एएसपी श्री संदीप भूरिया, एसडीएम गाडरवारा श्रीमती कलावती ब्यारे, अधिकारी- कर्मचारी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें