Sunday 19th of April 2026

ब्रेकिंग

लगभग रकम 20 हजार 350 रूपये, वन प्लस कम्पनी का मोबाइल, सट्टा पट्टी जप्त

भगवान परशुराम: धर्म संतुलन की ज्वाला और युग चेतना का शाश्वत स्वर

संत समाज एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति

भ्रमण के दौरान एसडीओपी ऑफिस एवं थाना तेन्दूखेड़ा का किया गया निरीक्षण

नरसिंहपुर जिला अस्पताल में टाइप 1 डायबिटीज़ से प्रभावित लोगों के लिए साप्ताहिक क्लिनिक

: कुण्डलपुर में बड़े बाबा के अभिषेक शांतिधारा के साथ सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य आयोजन हुआ

Aditi News Team

Tue, Jul 8, 2025
कुण्डलपुर में बड़े बाबा के अभिषेक शांतिधारा के साथ सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य आयोजन हुआ कुण्डलपुर दमोह। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में बड़े बाबा मंदिर परिसर में जहां एक और अष्टांन्हिका महापर्व में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन 1 जुलाई से 8 जुलाई तक आयोजित हुआ वहीं दूसरी ओर प्रतिदिन पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक शांतिधारा पूजन विधान देश के कोने-कोने से आए भक्तों द्वारा किया जा रहा है। श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान में पुन्यार्जक परिवार, दमोह जिला के श्रद्धालु भक्तों सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालु भक्तों ने बढ़चढ़ कर भक्ति भावपूर्वक सिद्धों की आराधना की। प्रचार मंत्री जयकुमार जलज ने बताया विधान के सातवें दिन विधान में सम्मिलित बड़ी संख्या में भक्तों द्वारा 1024 अर्घ समर्पित किए गए। अंतिम दिवस हवन यज्ञ हुआ। श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का सर्वाधिक रिकॉर्ड बनाने वाले विधानाचार्य विद्वान पं. ब्रह्मचारी संजीव भैया जी कटंगी के कुशल मार्गदर्शन में ब्रह्मचारी अनुज भैया सहित संगीतकार राजेश जैन बागीद्वारा संगीत पार्टी की संगीत की मधुर स्वर लहरियों के बीच श्रद्धालुओं ने अत्यंत भक्ति पूर्वक नाचते गाते सिद्धों की आराधना करते प्रतिदिन बढ़ते क्रम में प्रत्येक अर्घ समर्पित किये। प्रातः भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांति धारा ,पूजन ,बड़े बाबा महामंडल विधान हुआ इस अवसर पर प्रथम अभिषेक शांतिधारा रिद्धिमंत्र कलश ,आरती, छत्र ,चंवर चढ़ाने का सौभाग्य अरविंद आरुष खेमचंद जैन जबलपुर, विकास आकांक्षा अनुज परिवार अहमदाबाद, अजित अनिल जबलपुर, वैभव मनोज झांसी, अमियवर्धन जैन सतना संजय जैन बांसवाड़ा ,राकेश सरिता आदित्य सोनम सिंघई परिवार हटा ,अशोक अमित इटारसी, अभिषेक सुभाष यशी परिवार ग्वालियर, स्नेह ममता ब्रह्मचारिणी गोल्डी दीदी परिवार सागर , वीरेन्द्र सन्मति सानिध्य सिंघई जबेरा, मुकेश पियूष चौधरी पनागर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने प्राप्त किया। सिद्ध चक्र महामंडल विधान पुन्यार्जक परिवार क्षुल्लक श्री स्वस्तिक सागर जी महाराज का ग्रहस्थ जीवन का परिवार श्रीमंत संतोष सिंघई रेशु सिंघई परिवार दमोह, शीलचंद बैसाखिया परिवार दमोह सहित कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी का सराहनीय सहयोग रहा।

Tags :

जरूरी खबरें