Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

: मध्य प्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड के साथ राष्ट्रीय पुरस्कार संस्था समस्त महाजन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई

Aditi News Team

Sun, May 26, 2024
मध्य प्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड के साथ राष्ट्रीय पुरस्कार संस्था समस्त महाजन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई - जुलाई में आयोजित होगा प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण - प्रतिनिधियों ने गौ संवर्धन और छुट्टा पशुओं के नियंत्रण कार्यक्रम का जायजा लिया - भीषण गर्मी मे पशुपक्षी राहत आदेश जारी हुआ भोपाल। भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के सदस्य, डॉक्टर गिरीश जयंतीलाल शाह के प्रतिनिधियों ने मध्य प्रदेश पशुपालन विभाग तथा मध्य प्रदेश गौसवर्धन बोर्ड के साथ बैठक की और मध्य प्रदेश राज्य सरकार किए जा रहे हो संवर्धन तथा छुट्टा पशुओं के नियंत्रण कार्यक्रम का जायजा लिया। सरकार से यह भी अनुरोध किया कि भीषण गर्मी के दौरान जीव जंतुओं के लिए दाना पानी और कामकाजी पशुओं को राहत देने संबंधी सर्कुलर जारी करे। इस संबंध पशुपालन विभाग के निदेशक द्वारा कल 24 मई 2024 को सभी जनपदों में नियमानुसार दाना पानी और उनकी रहता व्यवस्था करने का निर्देश जारी कर दिया गया। मीटिंग में शामिल हुए प्रतिनिधि ने बताया कि भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड द्वारा विभिन्न राज्यों में गौ संवर्धन एवं संरक्षण की प्रगति के बारे जाकारी एकत्रित करने के लिए पत्र लिखा गया था,उसके संबंध में भी अनुरोध किया गया कि युक्त जवाब शीघ्र भेजा जाय। हालाकि विभाग ने बताया कि पत्र एक दो दिन मे जारी कर दिया जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार के पशु पालन अधिकारियों के साथ यह भी सुनिश्चित किया गया कि गौ संरक्षण संवर्धन के प्रगति पर जुलाई में एक राज्य स्तरीय एकदिवसीय गौ शाला प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा जो मध्य प्रदेश सरकार के साथ केंद्र सरकार के अधीन कार्यरत भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संस्था समस्त महाजन की साझेदारी रहेगी। इसमें से चुने हुए गौशाला प्रतिनिधियों को समस्त महाजन की पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि देशभर के राज्य सरकारों से पूछी गई रिपोर्ट नहीं मिलने से डॉक्टर साह द्वारा विशेष प्रतिनिधि के रूप में डॉक्टर आरबी चौधरी, केंद्रीय पशु पालन मंत्रालय के सलाहकार मित्तल खेतानी के सहकर्मी मंथन एवं भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के भोपाल से मानद जीव जंतु कल्याण प्रतिनिधि अनोखेलाल द्विवेदी इस बैठक में शामिल थे। इस मीटिंग मे मध्य प्रदेश सरकार से गौ संरक्षण संवर्धन की प्रगति प्राप्त करने, भीषण गर्मी में कामकाजी पशुओं को भोजन पानी और आराम देने के लिए राज्य सरकार द्वारा आदेश जारी कराने और गौशाला बनाने के लिए समस्त महाजन के द्वारा संचालित विशेष प्रशिक्षण पद्धति को मध्य प्रदेश के गौशाला प्रतिनिधियों के बीच में ले जाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मीटिंग की गई। मीटिंग मे यह निर्णय लिया गया कि जुलाई महीने में गौशाला प्रतिनिधि प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। ट्रेनिंग संबंधी निर्णय मध्य प्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड के सीईओ/मेंबर सेक्रेटरी डा बी एस शर्मा एवम डा प्रवीण शिंदे डाक्टर आर के मेहिया संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग , सहित डा गिरीश जयंतीलाल शाह के प्रतिनिधियों के साथ 24 मई,2024 को आखिरी बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रशिक्षण कार्यक्रम का फाइनल निर्णय लिया गया।

Tags :

जरूरी खबरें