Thursday 8th of October 2026

ब्रेकिंग

पीजी कॉलेज नरसिंहपुर की पुरुष टीम ने रचा इतिहास, वैभव नेमा लगातार दूसरी बार विश्वविद्यालय टीम में चयनित

नरसिंहपुर के सांदीपनी विद्यालय परिसर सहित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

विगत 1 वर्ष से प्रतिदिन शाम 7 बजे उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

पुलिस ने मामला पंजीकृत करते हुए आरोपी गुरुकुल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है

193 आवेदनों पर सुनी आमजनों की समस्याएं जनता और जनप्रतिनिधि के बीच संवाद का प्रभावी मंच बन रही है जनसुनवाई

: कुण्डलपुर में अहिंसा के अवतार भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर निकली शोभायात्रा

Aditi News Team

Thu, Apr 10, 2025
रिपोर्टर जय कुमार जैन  कुण्डलपुर में अहिंसा के अवतार भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर निकली शोभायात्रा सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में जैनधर्म के चौबीसवें तीर्थंकर, वर्तमान शासन नायक, जन जन के आराध्य, अहिंसा धर्म के प्रणेता, विश्ववंदनीय भगवान श्री महावीर स्वामी जी का जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया ।इस अवसर पर प्रातः प्रभात फेरी निकाली गई जो कुंडलपुर कार्यालय से पूज्य बड़े बाबा मंदिर पहुंची। भक्तामर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, महावीर पूजन, विधान हुआ। श्रीजी का पालना झुलाया गया। दोपहर में शिखर मंदिर से गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो नगर भ्रमण करते हुए विद्याभवन पहुंची जहां अभिषेक शांतिधारा पूजन आदि धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुआ । इस अवसर पर अभिषेक ,शांतिधारा, रिद्धि कलश करने का सौभाग्य संजय अशोक देवेंद्र बिजनौर ,अक्षय तन्मय सांगली ,आशीष विकास शाहपुरा भिटोनी ,संजय आयुष जबलपुर ,महेंद्र पंकज टोंक ,विजय अमित मुंगावली ,राजकुमार मनोज टीकमगढ़, शंभू दयाल महेश टोंक, विनोद कुमार झांसी, कुंदनलाल छोटेलाल भोपाल आदि को प्राप्त हुआ।सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती हुई।

Tags :

जरूरी खबरें