Thursday 30th of April 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिला प्रशासन द्वारा नरसिंह प्रकटोत्सव पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर पहले दिन करीब 20 यूनिट रक्त संग्रहित

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में स्व-गणना कैंप का किया निरीक्षण

किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता है मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज आज भोर में पधारे काशी पधारे और आज सायं भक्तों को दर्शन एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन में

आदि शंकराचार्य जी की जयंती पर बरमान में सम्पन्न हुआ विकासखंड स्तरीय व्याख्यान कार्यक्रम

: कोर्ट मोहर्रिर एवं थाना/चौकी में पदस्थ समंस-वारंट के कार्य में लगे कर्मचारियों द्वारा  जा रहे कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित

Aditi News Team

Sat, Feb 15, 2025
कोर्ट मोहर्रिर एवं थाना/चौकी में पदस्थ समंस-वारंट के कार्य में लगे कर्मचारियों द्वारा  जा रहे कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित। आज दिनांक 15.02.2025 को पुलिस कंट्रोल रूम, नरसिंहपुर में पुलिस अधीक्षक द्वारा कोर्ट मोहर्रिर एवं समंस-वारंट के कार्य में लगे कर्मचारियों द्वारा किये जा रहे कार्यो की समीक्षा बैठक ली गयी। संमंस वारंट के कार्य में लगे कर्मचारियों को निर्देश दिये गये कि माननीय न्यायालय से प्राप्त समंस-वारंट एवं नोटिस तामीली में किसी भी प्रकार की लापरबाही न बरती जावे साथ ही माननीय न्यायालय द्वारा सी.सी.टी.एन. पोर्टल के माध्यम से भेजे गये समंस-वारंट एवं नोटिस को निकालकर उनकी तामीली करायी जाकर उनकी पीडीएफ पोर्टल पर अपलोड की जावे। इसी प्रकार कोर्ट मोहर्रिर को निर्देश दिये गये कि माननीय न्यायालय द्वारा परित सभी निर्णयों की जानकारी रखी जावे एवं जिन प्रकरणों में दोषसिद्धि होती है उनमें अभियुक्तों के फिंगर प्रिंट अनिवार्य रूप से लिये जावे। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को न्यायालय की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गये है। उक्त बैठक में पुलिस के राजपत्रित अधिकारीगण, प्रभारी कंट्रोल रूम, प्रभारी फिंगर प्रिंट शाखा, रीडर पुलिस अधीक्षक, प्रभारी लीगल शाखा, प्रभारी समंस-वारंट शाखा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें