Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: जैव विविधता और जलवायु अनुकूलन कार्यों को प्रोत्साहित करने की पहल" पर गो अभयारण्य में संगोष्ठी आयोजित हुई

Aditi News Team

Sat, Apr 5, 2025
जैव विविधता और जलवायु अनुकूलन कार्यों को प्रोत्साहित करने की पहल" पर गो अभयारण्य में संगोष्ठी आयोजित हुई सुसनेर/ मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्थापित एवं श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा द्वारा संचालित विश्व के प्रथम गो अभयारण्य श्री कामधेनु गो अभयारण्य सालरिया में ईक्विलीब्रीयम प्राइवेट लिमिटेड, सजीवन लाईफ प्राइवेट लिमिटेड और श्री गोधाम महातीर्थ - पथमेडा के संयुक्त सहयोग से गो अभयारण्य में "जैव विविधता और जलवायु अनुकूलन कार्यों को प्रोत्साहित करने की पहल" पर एक संगोष्ठी आयोजित हुई संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य जमीन में उद्यानिकी/स्थानिक पौधों को लगाने से लोगों को कार्बन क्रेडिट के प्रति जागरूक करने और उसके मिलने वाले लाभ की जानकारी दी गई साथ ही सब साथ मिल कर पर्यावरण का बचाव करे, कार्बन उत्सर्जन को कैसे कम कर सकते है, जैव विविधता को कैसे आगे बढ़ाया जा सकता है साथ ही आने वाले कल के लिए अगली पीढ़ी को बेहतर पर्यावरण भी प्रदान कर सकते है और समाज में आजीविका भी स्थापित कर सकते है। इस कार्यक्रम में गो अभयारण्य के प्रबंधक शिवराज शर्मा और सुसनेर जनपद के CEO राजेश शाक्य, उद्यानिकी विभाग के अधिकारीअर्जुनसिंह राजपूत,वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी आगर, मुकेश कुमार सैनी,वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी आगर, वन विभाग सुसनेर सुरेश प्रजापति,जितेन्द्र गौर एवं आस पास की ग्राम पंचायत के सर पंच एवं सचिव एवं उद्यानिकी में कार्य करने वाले उन्नत किसान प्रतिनिधि शामिल हुए थे, ईक्विलीब्रीयम प्राइवेट लिमिटेड में से सीनियर मेनेजर मैत्री पटेल, एग्रो फोरेस्ट्री प्रोजेक्ट मेनेजर पंकज रौथान और सजीवन लाईफ से डॉ. संजु शर्मा, व्रजलाल राजगोर, आयुषी चतुर्वेदी, घनश्यामभाई गढवी, रोहन पटेल, हरेशभाई, दिनेशभाई शामिल हुए । साथ ही आस पास के गाँव के लगभग 150 किसानों ने भी संगोष्ठी में भाग लिया। संगोष्ठी में पर्यावरण प्रेमी आशाराम राजपुरोहित एवं मध्यप्रदेश,राजस्थान एवं उत्तरप्रदेश,छत्तीसगढ़ सहित दर्जनों पर्यावरण प्रेमियों ने अपनी जिज्ञासा का समाधान उक्त संगोष्ठी के माध्यम से प्राप्त किया और अन्त में सभी अतिथियों का सम्मान किया। विश्व के प्रथम गो अभयारण्य में गो संवर्धन एवं गो संरक्षण के साथ आज की भावी पीढ़ी में पर्यावरण के प्रति भाव जागरण हो इसके लिए यहां पर मध्यप्रदेश के गो सेवक मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन जी यादव द्वारा अपने जन्म दिवस 25 मार्च को ग्वालों के बालकों एवं गरीब परिवारों के मेधावी बालकों के लिए शुभारंभ किए गए श्री कामधेनु गुरुकुलम के संरक्षक के नाते पुलिस विभाग के DYSP के पद से सेवा निवृत हुए एवं श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के न्यासी श्री अनिल राजपुरोहित उज्जैन एवं माधव किशोर चतुर्वेदी भोपाल को पूज्य स्वामी गोपालानन्द सरस्वती महाराज जी द्वारा घोषणा की गई और शीघ्र ही बालकों की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ करने की योजना बनाई गई ।  

Tags :

जरूरी खबरें