Sunday 11th of October 2026

ब्रेकिंग

4 आरोपी गिरफ्तार,योजना बनाकर गये थे चोरी करने, पहचान उजागर न हो जाये के डर से कर दी महिला की हत्या

त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के निर्देश

नरसिंहपुर,सांदीपनि विद्यालय के नए भवन से शिक्षा को मिलेगी नई दिशा- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

प्रातः 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक छह पहिया एवं उससे अधिक क्षमता वाले मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

गाडरवारा में सौंपा 3दिन के अंदर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करो, किसान सभा

: बालाघाट कटंगी में आम आदमी पार्टी ने बैठक आयोजित कर मोहन सरकार द्वारा 3100/- रु.में धान की खरीदी न होने को लेकर SDM को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

Aditi News Team

Sat, Nov 9, 2024
बालाघाट कटंगी में आम आदमी पार्टी ने बैठक आयोजित कर मोहन सरकार द्वारा 3100/- रु.में धान की खरीदी न होने को लेकर SDM को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा  बालाघाट । विगत दिवस प्रदेश सचिव प्रशांत भाऊ मेश्राम और शिवशंकर यादव जी की अनुशंसा से संगठन विस्तार हेतु आज विधानसभा कटंगी में जिलाध्यक्ष शिव जायसवाल जी की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक आहूत की गई है!बैठक में नये सिरे से संगठन विस्तार संबंधित चर्चा की गई!जिसमें किसान एवं जनहित की स्थानीय मुद्दे उठाने पर विस्तृत चर्चा कर सभी साथियों से आवश्यक सुझाव लिये गये!और जल्द ही जनहित में महत्वपूर्ण मुद्दों पर आवश्यक निर्णय लिये गये!बैठक के उपरांत किसानों की धान खरीदी मामले में BJPके द्वारा चुनावी घोषणापत्र में 3100/-प्रति क्विंटल धान खरीदी का वादा करने के बावजूद मोहन यादव की सरकार ने वर्तमान तक 3100/-के रेट पर धान खरीदी शुरू करने कोई घोषणा नही की है!जबकि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जो वर्तमान केंद्र सरकार मे केंद्रीय कृषि मंत्री पद पर विद्दमान हैं!BJPसर का की इस वादाखिलाफी के खिलाफ आम आदमी पार्टी कटंगी की ओर से कार्यालय जाकर SDM कटंगी को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया! इस अवसर पर AAPजिलाध्यक्ष सर्वश्री शिव जायसवाल, जिलासचिव रजनीश नायडू, जिला कार्यालय प्रमुख अनिल ब्रम्हे, जिला उपाध्यक्ष सुरेश कारे, योगराज ठाकरे, गुलाब पुष्पतोड़े, विनोद डहरवाल, हेमंत अग्रवाल, टुलेश हनवत, संजय बिसेन, मुकेश डहारे, नरेंद्र नंदागौली, प्रहलाद गजभिए, योगेंद्र ठाकरे, सुरचंद बारनवार, धर्मराज राहंगडाले आदि सदस्यों की उपस्थिति सराहनीय रही!

Tags :

जरूरी खबरें