Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में किशनगढ़ राजस्थान से आए 400 श्रद्धालु भक्तों द्वारा अभिषेक, पूजन,पूज्य बड़े बाबा महामंडल विधान का भव्य आयोजन

Aditi News Team

Sun, Apr 6, 2025
रिपोर्टर जय कुमार जैन  सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में किशनगढ़ राजस्थान से आए 400 श्रद्धालु भक्तों द्वारा अभिषेक, पूजन,पूज्य बड़े बाबा महामंडल विधान का भव्य आयोजन कुण्डलपुर दमोह। विश्व प्रसिद्ध जैन तीर्थ सिद्ध क्षेत्र कुण्डलपुर में विद्या शिरोमणि परम पूज्य आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के आचार्य पदारोहण दिवस के पावन अवसर पर मदनगंज किशनगढ़ राजस्थान से 400से अधिक यात्रियों के समूह ने कुंडलपुर आकर सर्वप्रथम छहघरिया की सीढ़ियों से चढ़कर पहाड़ी पर स्थित सभी जिन मंदिरों की भक्ति पूर्वक वंदना की। *भजन संध्या का हुआ भव्य आयोजन* सांयकाल भजन संध्या के भव्य आयोजन में सम्मिलित होकर सुप्रसिद्ध भजन गायक रामकुमार जैन भोपाल एवं आस्था जैन टीकमगढ़ के द्वारा की गई सुमधुर भजन गीतों की प्रस्तुति पर झूम नाच कर भरपूर आनंद उठाया। *अभिषेक करके बड़े बाबा महामंडल विधान किया* रविवार को प्रातः बड़े बाबा मंदिर पहुंचकर भक्तामर महामंडल विधान ,पूज्य बड़ेबाबा का अभिषेक, रिद्धि कलश, शांतिधारा में भाग लिया ।बड़ी संख्या में भक्त श्रद्धालुओं ने पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक कर अपने को धन्य माना ।इस अवसर पर प्रथम अभिषेक ,रिद्धि कलश शांतिधारा ,पार्श्व शांतिधारा करने का सौभाग्य श्रेष्ठी विमल कुमार महेंद्रकुमार समर्थ पाटनी परिवार मदनगंज किशनगढ़ ,पियूष प्रभात दिव्य विनय हेमंत सांवला इंदौर ,महेंद्र मयूर माहिर पाटनी मदनगंज किशनगढ़, राजकुमार पवन पंकज बड़जात्या मदनगंज किशनगढ़ ,दिनेश नन्हेलाल जैन नागपुर, संजय राकेश चौधरी गुना ने प्राप्त किया। दोपहर में बड़े बाबा मंदिर परिसर में संगीत की मधुर स्वर लहरियों के साथ पूज्य बड़े बाबा महामंडल विधान में अत्यंत भक्तिभाव पूर्वक झूम नाचकर प्रत्येक अर्घ समर्पित किया।

Tags :

जरूरी खबरें