Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: गाडरवारा,गीता जयंती महोत्सव पर एशिया बुक्स ऑफ़ रिकॉर्ड की उपलब्धि

Aditi News Team

Thu, Dec 12, 2024
गीता जयंती महोत्सव पर एशिया बुक्स ऑफ़ रिकॉर्ड की उपलब्धि गाडरवारा,माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा गीता जयंती महोत्सव पर 11 दिसंबर, 2024 को गाडरवारा की 13 शालाओं के 500 विद्यार्थियों द्वारा स्थापित करवाया गया एशिया बुक ऑफ रिकॉर्डस का नया कीर्तिमान। जी हां 500 बच्चों द्वारा एक साथ एक लय में एक मंच पर गीता के 15वें अध्याय का काबरा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में किया गया वाचन। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती मंजू जी उदय प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती अनीता जी जवांधिया संयुक्त मंत्री, मध्यांचल, श्रीमती राजश्री जी राठी प्रादेशिक सचिव, साधना जी स्थापक पूर्व विधायक, संस्कार सिद्धा समिति की संयोजिका आरती जी राठी,श्री राम कुमार जी काबरा अध्यक्ष काबरा मेमोरियल पब्लिक स्कूल की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पीतांबरा पीठ के आचार्य श्री का आगमन हुआ जिन्होंने बच्चों के लिए गीता के ज्ञान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में 13 स्कूल के प्रिंसिपल एवं सभी संस्कृत टीचर सम्मिलित हुए जिनका माहेश्वरी महिला मंडल गाडरवारा द्वारा सम्मान किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें