: नरसिंहपुर,जिले की सड़क मार्गों से जुड़ी सभी एजेंसी, रेलवे अधिकारी समन्वय बनाकर बेहतर व्यवस्था रखें कलेक्टर एवं एसपी ने प्रयागराज महाकुंभ को दृष्टिगत रखते हुए अधिकारियों को दिये निर्देश
जिले की सड़क मार्गों से जुड़ी सभी एजेंसी, रेलवे अधिकारी समन्वय बनाकर बेहतर व्यवस्था रखें
कलेक्टर एवं एसपी ने प्रयागराज महाकुंभ को दृष्टिगत रखते हुए अधिकारियों को दिये निर्देश
नरसिंहपुर।मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन के द्वारा विगत दिवस आयोजित वीसी में दिये निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक श्रीमती मृगाखी डेका की मौजूदगी में प्रयागराज आने- जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेल मार्ग व सड़क मार्ग में आवश्यक व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन के संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महत्वपूर्ण बैठक गुरूवार को सम्पन्न हुई। उन्होंने जिले में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजली शाह, ईई पीडब्ल्यूडी और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर श्रीमती पटले ने कहा कि आगामी दिनों में महाशिवरात्रि को देखते हुए प्रयागराज से जुड़े मार्गों पर भीड़ का दबाव बना रहेगा।समीपवर्ती ज़िलों सहित अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ के लिए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में उनकी सहूलियत का विशेष ध्यान रखा जाये। नागरिकों की सुविधा के लिये कंट्रोल- रूम की व्यवस्था की गई है, जिसका टेलीफोन नंबर 07792- 230681 और 07792- 232647 है। उन्होंने भीड़ के दबाव को कम करने के लिये जिले में की गयी होल्डिंग सेंटर की व्यवस्था की जानकारी ली।
कलेक्टर ने निर्देश दिये कि रेलवे स्टेशनों के पास बेरीकेड्स लगाकर व्यवस्था की जाये। रेलवे स्टेशनों में यात्रियों की सुविधा के लिये ऐनाउंसमेंट की स्पष्ट सुविधा हो। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन के लिये पुलिस और रेलवे फोर्स के साथ वॉलेंटियर्स का सहयोग भी लिया जाये।
स्टेशन प्लेटफार्म पर यात्रियों के खान- पान के साथ सुलभ सुविधा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। जिले की सभी रेलवे स्टेशनों पर सूचना संबंधी डिस्प्ले बोर्ड, पेयजल एवं चिकित्सा सुविधा के लिए संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिये।राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र के स्टेशनों का निरीक्षण कर तैयारियों का अवलोकन कर लिया जाये।
कलेक्टर श्रीमती पटले ने निर्देशित किया कि सड़क मार्ग पर यातायात के दबाव पर सतत निगरानी रखी जाये। होल्डिंग सेंटर पर यात्रियों की सुविधा के लिये आवश्यक व्यवस्था हो।
पुलिस अधीक्षक ने भी सभी पुलिस अधिकारियों, थाना व चौकी प्रभारियों और यातायात पुलिस को प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये। उन्होंने आपात की स्थिति में स्वास्थ्य, अग्नि-शमन से जुड़ी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की।
प्रयागराज जाने के लिए यात्रीगण ट्रेनों के अलावा निजी वाहनों का भी प्रयोग कर रहे हैं। इस पर झांसीघाट गोटेगांव मार्ग पर मंडी चौराहा पर यातायात डायवर्जन रहेगा। गाडरवारा अनुभाग में प्रयागराज जाने के लिए इटारसी की ओर से सड़क मार्ग से आने वाले वाहनों की संख्या अधिक होने पर होल्डिंग प्वाइंट नर्मदा शुगर मिल ग्राउंड सालीचौका- पोडार तिराहा में रखा गया है। इसी तरह तेंदूखेड़ा अनुभाग में प्रयागराज जाने के लिए सड़क मार्ग से आने वाले वाहनों की संख्या अधिक होने पर राजमार्ग चौराहा आशीर्वाद ढाबा मधुवन/ वैभव ढाबा के समीप होल्डिंग पॉइंट होगा।
Tags :