Monday 5th of October 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

‘उर्दू शेरो-अदब में राष्ट्रीय चेतना’ विषय पर विमर्श के साथ क्षेत्रीय साहित्यकारों एवं शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं

नरसिंहपुर में टिफिन कम आने पर भड़का गार्ड: बैंक में बंदूक से कर दी फायरिंग, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सालीचौका से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं और यहां बड़ी संख्या में धान का उत्पादन होता है, फिर भी नगर में सेंटर नहीं बनाया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने दी बधाई : अमूल और IFFCO को विश्व की शीर्ष दस सहकारी संस्थाओं में प्रथम दो स्थान प्राप्त करने का गौरव

Aditi News Team

Wed, Nov 5, 2025

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने अमूल और IFFCO को विश्व की शीर्ष दस सहकारी संस्थाओं में प्रथम दो स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी

भारत के लिए गर्व का क्षण

यह अमूल से जुड़ी लाखों महिलाओं के अथक समर्पण और इफको में योगदान देने वाले किसानों के लिए सम्मान है

यह सहकारी संस्थाओं की असीम संभावनाओं का भी प्रमाण है, जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के वैश्विक मॉडल में परिवर्तित कर रहे हैं

X पर एक अपनी एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा, “भारत के लिए गर्व का क्षण! अमूल और इफको को विश्व की शीर्ष दस सहकारी संस्थाओं में प्रथम दो स्थान प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई। यह अमूल से जुड़ी लाखों महिलाओं के अथक समर्पण और इफको में योगदान देने वाले किसानों के लिए सम्मान है। यह सहकारी संस्थाओं की असीम संभावनाओं का भी प्रमाण है, जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के वैश्विक मॉडल में परिवर्तित कर रहे हैं।”

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

अमित शाह ने दी बधाई

अमूल और IFFCO को विश्व की शीर्ष पर

भारत के लिए गर्व का क्षण

जरूरी खबरें