Wednesday 29th of April 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने को लेकर सौंपा प्रार्थना पत्र

स्वामी इंद्रदेव महाराज जी ने भी गौ सम्मान आव्हान अभियान का किया समर्थन

गाडरवारा गायत्री मंदिर में गौ माता की पूजा व धेनु चालीसा का पाठ कर गो माता के सानिध्य मे गो भक्तों ने सौंपा आवेदन

आज 27 अप्रैल 2026 को दोपहर में 3 बजे दादा जी धूनी वालों के दरबार में सभी गौ भक्त एकत्र होकर

सिहोरा मे पदस्थ न्यायाधीश सुधांशु सिन्हा एवं न्यायाधीश श्रीमति उर्वशी यादव का सिहोरा न्यायालय स्थानांतरण होने पर

: अनंत नरसिंह संस्थान ने महारानी लक्ष्मीबाई जयंती पर किया श्रद्धा सुमन कार्यक्रम भारतीय समाज इतिहास प्राचीन काल से ही नारी सशक्तिकरण भाव का प्रतीक रहा है

Aditi News Team

Thu, Jun 20, 2024
अनंत नरसिंह संस्थान ने महारानी लक्ष्मीबाई जयंती पर किया श्रद्धा सुमन कार्यक्रम भारतीय समाज इतिहास प्राचीन काल से ही नारी सशक्तिकरण भाव का प्रतीक रहा है अनंत नरसिंह संस्थान विगत 3 वर्षों से लगातार महारानी लक्ष्मीबाई जयंती पर देश की वीरांगना को श्रद्धा सुमन समर्पित करने आयोजन करता आ रहा है इसी क्रम में गायत्री मंत्र सदर मड़िया नरसिंहपुर में विगत दिवस देर शाम रात्रि तक श्रद्धा सुमन अर्पित करने श्रद्धांजलि कार्यक्रम और व्याख्यान माला का आयोजन कवि सम्मेलन के साथ रखा गया जिसमें सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन के पश्चात भारत माता और भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अग्रणी वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई को श्रद्धा सुमन उपस्थित जनों के द्वारा अर्पित किए गए। कार्यक्रम अध्यक्ष आचार्य थम्मन शर्मा, मुख्य वक्ता आनंद जी विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जबलपुर, डॉ अजय राजपूत विभाग सह संपर्क प्रमुख, विशिष्ट अतिथि श्रीमती रानी कुमारी पीजी कॉलेज और डॉक्टर शंकर सहर्ष मंचासीन अतिथियों के स्वागत पश्चात व्याख्यानमाला की शुरुआत हुई। महारानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आनंद जी विभाग प्रचारक जबलपुर का उद्वोधन में रानी लक्ष्मी बाई के व्यक्तित्व और कृतित्व प्रसंग पर सांगोपांग प्रकाश डाला गया। इसके साथ ही आपने महापुरुषों और वीरांगनाओं से प्रेरणा लेकर समाज में पंच परिवर्तन सामाजिक समरसता का भाव पैदा करने ,कुटुंब प्रबोधन को जागृत करने,स्वदेशी अभियान को बढ़ावा देने ,नागरिक कर्तव्यों का भली भांति पालन ,पर्यावरण सुरक्षा ,पौधारोपण, जल संरक्षण और संवर्धन और सिंगल यूज पॉलीथिन और प्लास्टिक उपयोग व्यक्तिगत और सामाजिक कार्यक्रमों में प्रतिबंधित रखने पर जोर दिया। इस अवसर पर अध्यक्षीय उद्बोधन आचार्य थम्मन शर्मा द्वारा दिया गया। डाक्टर रानी कुमारी सहा प्राध्यापक के वक्तव्य में महिलाओं बालिकाओं को बताया गया कि भारतीय समाज और इतिहास प्राचीन काल से ही नारी सशक्तिकरण और मातृ शक्ति के संबल भाव का प्रतीक रहा है उन्हें पश्चिमी संस्कृति और सभ्यता से प्रभावित महिला आंदोलन के प्रभाव में ना आकर भारतीय नारी की मर्यादा और पवित्रता को बनाए रखने की जरूरत है हमारा खानपान कार्य व्यवहार और सोच हमारे महिला चरित्र को सुदृढ़ करती है इसे हर हाल में बनाए और बचाए रखना होगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ अनंत दुबे ने कहा कि हमारा प्रयास होगा कि हम आने वाले समय में एक मूर्ति वीरांगना लक्ष्मीबाई की नगर में स्थापित करेगे और वीरांगनाओं को सम्मान दिलाने वाले इस काम को अभियान के रूप में समाज के सहयोग के लिए आगे लेकर जाएंगे।मंच का संचालन अनंत नृसिंह संस्थान के संरक्षक प्रमेश शंकर शर्मा द्वारा किया गया। इसके पूर्व मंच द्वारा जयनारायण शर्मा बृजेश पटेल इंदु सिंह एसके चतुर्वेदी प्रतीक त्रिवेदी साहब सिंह अनुज महोबिया को विशेष रूप से प्रशस्ति चिन्ह देकर अनंत फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया गया। द्वितीय सत्र में कवि सम्मेलन कवियों द्वारा शंकर सहर्ष के संचालन में सम्पन्न हुआ।जिसमे डाक्टर गणेश सोनी कुंज बिहारी यादव हरिओम शर्मा शिक्षक नेहा तिवारी नरेंद्र सराठे कृष्णकांत चौबे सत्यम नेमा इत्यादि ने अपने ओजपूर्ण वीर रस से सराबोर और देशभक्ति से ओतप्रोत रचनाओं और गीतो से आयोजन को विशिष्ट बना दिया।अंत में कविवरो और गायत्री परिवार का जिन्होंने कार्यक्रम के लिए परिसर निशुल्क उपलब्ध कराने आभार पारितोष दुबे शिक्षक ने व्यक्त किया। द्वितीय सत्र समापन पर आचार्य थम्मन शर्मा द्वारा कवियों का सम्मान किया गया।आयोजन में विशेष सहयोग और उपस्तिथि डा आर के भट्ट ,अशोक त्रिपाठी,शशिकांत मिश्रा ,मनीष शर्मा,गजेंद्र नायक अजय खत्री धर्मेद्र चौहान पीएन रैकवार सत्यप्रकाश त्यागी शिक्षक, पलाश शर्मा , राजकुमार नोरिया , सुरेश चोधरी , परिव्राजक जसवंत पटैल संदीप श्रीवास्तव आदित्य शर्मा दिविज शर्मा इत्यादि सहित नगर के स्वयंसेवकों की सक्रियता से रही।

Tags :

जरूरी खबरें