Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

अधिकारियों की उदासीनता के चलते पंचायत सचिव की मनमानी पर उतारू

सरस्वती शिशु मंदिर संचालन समिति की आगामी कार्ययोजना एंव विध्यालय के नये परिवैश और आयामों पर हुई चर्चा

अग्निशमन शाखा द्वारा 14-04-26 से शुरू किए गए अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन अग्निशमन केन्द्र पर 20-04-26 को समापन हुआ

नरसिंहपुर में अज्ञात चोर तलाश कर चंद घंटों में किया गया गिरफ्तार,आरोपी से मंदिर में चोरी का शत-प्रतिशत मशरूका बरामद

लगभग 2 किलोग्राम गांजा जप्त। • गिरफ्तार आरोपियों से तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाईकिल भी की गयी जप्त

: नरसिंहपुर,एन सी सी कमान अधिकारी का वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न

Aditi News Team

Mon, Aug 25, 2025
एन सी सी कमान अधिकारी का वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न 1 एम पी बटालियन एन सी सी जबलपुर के कमान अधिकारी कर्नल समीर बोडस ने एम आई एम टी कॉलेज नरसिंहपुर में संचालित एन सी सी कंपनी का वार्षिक निरीक्षण किया। कर्नल बोडस को एन सी सी कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। महाविद्यालय के चेयरमैन इंजी. रुद्रेश तिवारी एवं प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार गर्ग द्वारा सौजन्य भेंट की गई। महाविद्यालय की ओर से कर्नल बोडस को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। एन सी सी कैडेट्स को संबोधित करते हुए कर्नल बोडस ने सतत अध्ययन एवं जीवन में सफल होने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया। अग्निवीर, सैन्य अधिकारी तथा एन सी सी सर्टिफिकेट परीक्षाओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए। एशोसियेट एन सी सी ऑफीसर मेजर डॉ. पराग नेमा द्वारा पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से कंपनी का वार्षिक प्रतिवेदन एवं कार्य योजना पर प्रकाश डाला गया। लेफ्टि. जितेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कमान अधिकारी से महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कराया गया। इस अवसर पर ट्रेनिंग जेसीओ सूबेदार गोपाल सिंह एवं एनसीसी कैडेट की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। ।

Tags :

जरूरी खबरें