Wednesday 7th of October 2026

ब्रेकिंग

भूमि नामांतरण के एवज में 8 हजार रुपये रिश्वत मांगने के प्रकरण में कलेक्टर सीहोर श्री बालागुरु के. ने जारी किया आदेश

नरसिंहपुर,सांक़ल रोड पर मार्ग क्षतिग्रस्त होने से आवागमन प्रभावित

जहर बाजार तक पहुंचता, उससे पहले खाकी ने खेल खत्म कर दिया

दिल्ली के न्यू सीमापुरी में ईदगाह मछली मंडी के पास बुधवार दोपहर इमारत गिरने की सूचना से इलाके में हड़कंप

आचार्य विद्यासागर जी की साधना ने दिलाई इसे विश्व में पहचान" : - निर्यापक मुनि श्री समतासागर

: उपाध्याय श्री विरंजनसागर जी ससंघ एवं मुनि श्री पुण्यसागर जी महाराज ससंघ का कुंडलपुर में आगमन

Aditi News Team

Tue, Mar 12, 2024
उपाध्याय श्री विरंजनसागर जी ससंघ एवं मुनि श्री पुण्यसागर जी महाराज ससंघ का कुंडलपुर में आगमन कुंडलपुर दमोह ।सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में जनसंत परम पूज्य उपाध्याय श्री विरंजनसागर जी महाराज ससंघ का प्रातः भव्य मंगल प्रवेश हुआ । उपाध्याय श्री की भव्य अगवानी की गई। मुनि संघ हटा से विहार कर मजगुवां होते हुए कुंडलपुर पहुंचा ।हटा के युवा मुनि संघ का विहार कराते हुए मुनि संघ के साथ कुंडलपुर पहुंचे । सायंकाल परम पूज्य आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के शिष्य पूज्य मुनि श्री पुण्यसागर जी महाराज ससंघ 19पिच्छी का मंगल प्रवेश सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर की पावन धरा पर हुआ। मुनि संघ हटा से विहार कर राजाबंदी में आहार चर्या उपरांत सांयकाल कुंडलपुर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ ।इस अवसर पर मुनिसंघ की अगवानी मुनिसंघ के साथ कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी पदाधिकारी, कुंडलपुर समाज ,ब्रह्मचारी भैया, दीदी जी, कुंडलपुर स्टाफ ने भव्य अगवानी की।

Tags :

जरूरी खबरें