Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

: सहायक संचालक ने पाली मे बच्चों से किया संवाद  पौधारोपण एवं तिथि भोज मे शामिल होकर बच्चों का बढ़ाया मनोबल 

Aditi News Team

Mon, Jun 16, 2025
सहायक संचालक ने पाली मे बच्चों से किया संवाद  पौधारोपण एवं तिथि भोज मे शामिल होकर बच्चों का बढ़ाया मनोबल  गाडरवारा। बीते सोमवार से ग्रीष्म अवकाश उपरांत स्कूलों मे बच्चों के आगमन शुरू हो गया है। स्कूल खुलने के पहले दिन साईंखेड़ा ब्लॉक की सहायक संचालक सुश्री सीमा डोंगरे ने बीआरसी संदीप स्थापक, बीएसी पवन राजोरिया, सीएसी सुरेन्द्र राजपूत के साथ ग्राम पाली की शासकीय प्राथमिक शाला मे बच्चों का नये सत्र मे स्वागत किया एवं विद्यालय परिवार के साथ पौधारोपण करने के उपरांत तिथि भोज मे भी शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए उनके शैक्षिक स्तर से जुडी जानकारी भी ली एवं प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि यहाँ का माहौल पढ़ाई के लिए एकदम अनुकूल है। यहाँ के शिक्षकों सिराज अहमद सिद्धिकी एवं ब्रजेश श्रीवास ने बेहतर नवाचारो से विद्यालय को बेहतर बनाया है। इस अवसर पर विद्यालय मे प्रधानपाठक सिराज अहमद सिद्धिकी ने स्वागत किया।

Tags :

जरूरी खबरें