: खुलरी ग्राम पंचायत में अटल प्रतिमा का हुआ अनावरण शनि मंदिर प्रांगण में प्रवेश द्वार एवं बाउंड्रीवॉल का भी हुआ लोकार्पण
रिपोर्टर सना खान
खुलरी ग्राम पंचायत में अटल प्रतिमा का हुआ अनावरण
शनि मंदिर प्रांगण में प्रवेश द्वार एवं बाउंड्रीवॉल का भी हुआ लोकार्पण
ख्याति प्राप्त श्याम बैंड जबलपुर की मनमोहक प्रस्तुति: खुलरी में बारात लगने जैसा रहा दिन भर माहौल
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत खुलरी में अटल प्रतिमा का अनावरण हुआ साथ ही शनि मंदिर प्रवेश द्वार एवं बाउंड्रीवॉल का भी लोकार्पण किया गया। विदित हो कि राज्य सभा सदस्य कैलाश सोनी द्वारा अटल प्रतिमा के लिए रू 2,लाख रुपए की राशि प्रदान की गई थी साथ ही सरपंच प्रतिनिधि युवा समाजसेवी राजेंद्र पटेल द्वारा स्वयं की राशि से उनके पूज्य पिताजी स्व. दुर्ग सिंह पटेल जी की पुण्य स्मृति में प्रवेश द्वार बाउंड्रीवॉल का निर्माण कार्य कराया गया है।
आयोजित कार्यक्रम पूर्व में राज्य सभा सांसद कैलाश सोनी,नर्मदापुरम नरसिंहपुर सांसद दर्शन सिंह चौधरी, तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल,भाजपा जिला अध्यक्ष अभिलाष मिश्रा,पूर्व विधायक तेंदूखेड़ा भैयाराम पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला साथ ही ग्राम पंचायत खुलरी में किए गए विकास कार्यों की प्रशंसा की और भविष्य में भरपूर सहयोग देते रहने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त श्याम बैंड जबलपुर की सुमधुर देशभक्ति गीतों की धुन के साथ सम्पूर्ण ग्राम में अटल यात्रा निकाली गई और मीठी मीठी देश के तरानों की धुन बजती रही। इस अवसर पर पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, भाजपा नेता,राजीव ठाकुर, हरिप्रताप ममार,राहुल ममार, रमाकांत शर्मा,राव शैलेश सिंह,हरगोविंद पटेल, ठाकुर पाल सिंह राजपूत,संतोष पटेल,धनंजय पटेल,देवेंद्र गंगोलिया, वंदना पटेल,प्रताप मोनू कौरव,ब्रजेंद्र पटेल,सोनू महाराज,सीमांत राजपूत,ईश्वर गुर्जर,अवधेश पटेल,उदय ठाकुर, पूर्व सरपंच खुमान सिंह पटेल, शिवदयाल खेरोनिया, डालचंद पटेल,सुरेंद्र पांडेय,दीपक चौहान, गिरधारी लाल वर्मा, संजय दुबे,पुष्पराज बुंदेला, संतोष चौकसे, चैन सिंह राजपूत, बड्डु भैया, सूर्यप्रताप राजपूत,मोनू यादव, राकेश श्रीवास्तव,चंद्रभूषण पटेल, परशोत्तम पटेल,दामोदर पटेल,नन्हेवीर पटेल, रामप्रसाद बड़कुर, गिरीश विश्वकर्मा, गरीबदास पटेल,प्रह्लाद सोनी, विजय चौधरी,नीरज शर्मा,जितेंद्र शर्मा,मनोज शर्मा,नीलेश दुबे, देवराज कौरव, अशोक पटेल,यशवंत जूदेव, बसंत पटेल, अमोलयादव, रामदास पटेल, ऋषि पचौरी, हर्षदत्त शर्मा,नीर पेठिया,अरविंद पेठिया, शिवराज पटेल,शंकर पटेल, रघुवर पटेल,शुभम् पटेल,बाबूलाल जाटव, दीनदयाल जाटव,लक्ष्मी बाई जाटव,महेश ठेकेदार,सुनील मौर्य बसंत वंशकार,झुम्मक जाटव,मुन्नालाल बड़कुर, भैयाराम चौधरी,पटवारी, सचिव, ग्राम कोटवार सहित पत्रकार बंधु भागीरथ तिवारी, शैलेंद्र शर्मा, हर्षित जैन, रंजीत कौरव आदि गणमान्य जन नागरिक बंधु मौजूद रहे। मंच संचालन भोजराज जाटव द्वारा किया गया। प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन गाडरवारा सिहोरा भी मौजूद रहा।
Tags :