Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: आयुष विभाग ने शिविर लगाकर, 163 बच्चों को निःशुल्क किया स्वर्ण प्राशन

Aditi News Team

Sun, Apr 6, 2025
आयुष विभाग ने शिविर लगाकर, 163 बच्चों को निःशुल्क किया स्वर्ण प्राशन आगर मालवा। रामनवमी व पुष्य नक्षत्र के पावन पर्व पर आयुष विभाग द्वारा 163 बच्चों का निशुल्क स्वर्ण प्राशन किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ महेश चंद्र कंडॉरिया के निर्देशानुसार रामनवमी व पुष्य नक्षत्र के पावन पर्व पर 6 माह से 16 वर्ष के बच्चों का निशुल्क स्वर्ण प्राशन शिविर के माध्यम से किया गया। शिविर का आयोजन डाबर इंडिया लिमिटेड व जीतमल चुन्नीलाल गोयल मेडिकल स्टोर के सहयोग से हुआ। शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.कुलदीप सिंह कटारे द्वारा 163 बच्चों को स्वर्ण प्राशन करवाया गया। साथ ही शिविर मे आए सभी बच्चों के आहार एवं दिनचर्या के बारे में बताया गया।डॉ कुलदीप सिंह कटारे ने बताया कि स्वर्ण प्राशन के द्वारा बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है एवं उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास अच्छा होता है।शिविर में जाकिर मोहम्मद अंसारी एवं राधेश्याम ने अपनी सेवाएं दी।

Tags :

जरूरी खबरें