Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

ठेकेदार पर गोली चलाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

इच्छाओं के स्वामी बनें, गुलाम नहीं, यही सच्चे तप की साधना : मुनि श्री समतासागर

फसल सर्वे कराकर उचित मुआवजा और बीमा राहत दिलाने की मांग, नहीं तो होगा आंदोलन

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

: बिसानी के बंधा तलाब का हुआ जीर्णोद्धार  विधायक सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने किया श्रमदान

Aditi News Team

Thu, Jun 13, 2024
बिसानी के बंधा तलाब का हुआ जीर्णोद्धार  विधायक सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने किया श्रमदान  जितेन्द दुबे शाहनगर  शाहनगर नि .प्र.। जनपद पंचायत शाहनगर के गंगा झिरिया धार्मिक पर्यटक स्थल पर 13 जून को शासन की योजना जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत पवई विधानसभा के माननीय विधायक श्री प्रहलाद लोधी जी द्वारा ग्राम पंचायत बिसानी अंतर्गत प्रसिद्ध स्थान गंगा झिरिया धाम के कुंड श्रम दान करके कुंड सफाई का कार्य किया। इसके उपरांत ग्राम पंचायत बिसानी के बंधा तालाब जीर्णोद्धार के कार्य का भूमि पूजन किया। इस कार्य को मनरेगा योजना से कराया जायेगा, जिसकी स्वीकृत लागत 9.90 लाख है। इस अवसर आयोजित कार्य क्रम मे माननीय विधायक जी द्वारा जन समुदाय को जल सरंक्षण एवं वृक्षारोपण कार्य मै सहभागी बनने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम मे पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री अशोक तिवारी, जनपद शाहनगर के मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्री रोहित मालवीय, तहसील दार श्री मति कोमल सिंह, कनिष्ट खाद्य आपुर्ती अधिकारी मेघा चंन्देल पी ङब्ल्यु ङी उपयंत्री के के श्री वास्तव जनपद ए .पी .ओ, श्री संजय खरे,सहायक यंत्री श्री प्रशांत वर्मा, सचिव श्री सुशील द्विवेदी,शाहनगर ग्राम पंचायत सरपंच श्री मनोज जैन, सहित बड़ी संख्या मे ग्राम वासी उपस्थित हुए।

Tags :

जरूरी खबरें