Wednesday 22nd of April 2026

ब्रेकिंग

मण्डला के ग्राम पंचायत अहमदपुर एवं परियोजना घुघरी के ग्राम ककनू में-2 बाल विवाह की सूचना प्राप्त होते ही हुई कार्यवाही

अनिश्चित कालीन धरने का दूसरा दिन जुटे प्रदेश स्तरीय नेतागण

आगमन को लेकर आयोजित बैठक मे बनी रूपरेखा

गुणवत्ताहीन निर्माण, वित्तीय अनियमितताओं, भ्रष्टाचार एवं प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ कार्यवाही की उठी मांग

आद्यगुरू शंकराचार्य जी की जयंती श्रद्धाभाव से मनाई गयी

: बोहानी,सिहोरा फास्ट ट्रेन के स्टापेज हेतु घर-घर दे रहे दस्तक

Aditi News Team

Sat, Jun 28, 2025
बोहानी,सिहोरा फास्ट ट्रेन के स्टापेज हेतु घर-घर दे रहे दस्तक सिहोरा ।पश्चिम मध्य रेल मंडल जबलपुर की स्टेशन बोहानी पर 11463.11464 रानी कमलापति आधारताल रानी कमलापति इंटरसिटी एक्सप्रेस एवं 22187.22188 बेरावल जबलपुर सोमनाथ एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टापेज के लिए क्षेत्र भर के लोग पूरी योजना बनाकर इससे जुडे लगभग 150 गॉवों में घर घर जाकर दस्तक दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि बोहानी स्टेषन अनेक दिनों से उपेक्षा का षिकार बनी हुई है। इस स्टेशन के विकास के लिए किसी भी नेता ने ध्यान नहीं दिया अपितु कई बार बोहानी स्टेशन पर फास्ट ट्रेनों के स्टापेज हेतु लिखित ज्ञापन और आवेदन दिये गये किन्तु किसी भी नेता ने इस ओर ध्यान नहीं दिया जबकि क्षेत्र की जनता ने अपने नेताओं को अपनी पलकों पर बैठाकर रखा इसके बाद भी इन नेताओं द्वारा इस स्टेषन के विकास एवं सुविधाओं के लिए तनिक भी नहीं सोचा। किन्तु अब क्षेत्र की जनता जाग चुकी है और घर घर जाकर लोगों के बोहानी में फास्ट ट्रेनों के स्टापेज के लिए जागरूक कर रही है और फास्ट ट्रेनों के स्टापेज होने पर होने वाले फायदों को बताया जा रहा है जिससे लेागों में जागरूकता आ रही है और क्षेत्रीय जनता आपस में एकत्रित होकर गॉव गॉव घूम रहे हैं। लोगों का कहना है कि कई बर्षों से यह स्टेशन उपेक्षा का दंष भोग रही है जिससे यह क्षेत्र विकास की गति से दूर हटता जा रहा है। यदि यहॉं फास्ट ट्रेनों का स्टापेज हो जाता है तो निष्चित ही आस पास के गॉवों को विकास के पंख लगेगे तो वहीं अन्यत्र अध्ययन करने जाने विद्यार्थी लाभाविंत होगें तो वहीं नौकरी पेषा करने वाले लोग तथा व्यापारी वर्ग को भी फायदा होगा जिसे उनके व्यापार में वृद्धि होगी तो वहीं दूसरी ओर बीमार लोगों के इलाज के लिए आवागमन हेतु सुविधायें मिल जायेगी। गत एक सप्ताह में क्षेत्रीय लोगों द्वारा चिरचिरा, मरका, सुजवारा, हर्रई , करहैया, सलैया, खुलरी, पनारी, नारगी, कल्याणपुर, धौखेडा, मटवारा, पुरगवां, टेकापार, बम्हौरी,मनकवारा, निजोर, महगुवां, गरहा, कुंदुआखेडा,कामती आदि गॉवों में घूम घूम कर लगभग 5000 लोगों से संपर्क किया और बताया कि फास्ट ट्रेनों के स्टापेज से पूरा क्षेत्र लाभाविंत होगा इस लिए वह इस आंदोलन में बढचढ कर हिस्सा लें जिसे कि बोहानी स्टेषन को फास्ट ट्रेनों का स्टापेज मिल सके ।

Tags :

जरूरी खबरें