Wednesday 7th of October 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह के कर कमलों से हुआ राम नाम लेखन की पुस्तक का विमोचन

गाडरवारा कौड़ियां के शक्ति शुगर मिल के समीप नहर किनारे का मामला,गौ भक्तों ने गौ माता को गौ शाला भेजकर थाने में कराई fir

महाविद्यालय में BSC सांइस विभाग महत्वपूर्ण फेकल्टी है लेकिन प्रोफेसर न होने से छात्रों का भविष्य खतरे में,राकेश खेमरिया

जब उस शेड में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चलती थी तो प्रिंसिपल मैडम ने उस शेड को क्यों नहीं हटवाया

अपनी क्षमताओं को पहचानकर आगे बढ़ें,जरूरतमंदों की सहायता और समाजसेवा से जुड़ना,सम्यक दर्शन की सक्रिय अभिव्यक्ति,मुनि श्री

: झालावाड़ की घटना को लेकर भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

Aditi News Team

Sat, Aug 2, 2025
झालावाड़ की घटना को लेकर भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी ने सौंपा ज्ञापन अदिति न्यूज शिवजी चोरिया छिन्दवाड़ा भीम आर्मी जिला अध्यक्ष शिवप्रकाश मंडराह और आजाद समाज पार्टी जिला अध्यक्ष प्रदीप एवं भीम आर्मी के सैकड़ो की संख्या मौजूद होकर सर्वप्रथम डॉ बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर मालार्पण कर जिला कलेक्टर कार्यालय पर पहुंचकर कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया उन्होंने बताया कि हाल ही में राजस्थान के झालावाड़ में एक सरकारी स्कूल की इमारत गिरने से 7 मासूम बच्चों की दुखद मृत्यु हुई, वहीं जैसलमेर में भी स्कूल की छत गिरने से एक बच्चे की जान गई और एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हुआ। इन घटनाओं ने सरकारी स्कूलों की जर्जर इमारतों की स्थिति और सरकार की उदासीनता को उजागर किया है। इस संदर्भ में मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों की जर्जर इमारतों को तत्काल दुरुस्त करने, छात्रवृत्ति प्रक्रिया को सरल बनाने, देश में एक समान शिक्षा प्रणाली लागू करने, निजी स्कूलों में ट्यूशन फीस की मनमानी वसूली पर रोक लगाने, और RTE के तहत 25% गरीब बच्चों के लिए निर्धारित कोटे का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की मांग की गई।  

Tags :

जरूरी खबरें