Tuesday 6th of October 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

‘उर्दू शेरो-अदब में राष्ट्रीय चेतना’ विषय पर विमर्श के साथ क्षेत्रीय साहित्यकारों एवं शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं

नरसिंहपुर में टिफिन कम आने पर भड़का गार्ड: बैंक में बंदूक से कर दी फायरिंग, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सालीचौका से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं और यहां बड़ी संख्या में धान का उत्पादन होता है, फिर भी नगर में सेंटर नहीं बनाया

: जिले के अत्याधुनिक गो चिकित्सालय का भूमि पूजन 04 सितम्बर को आगर में

Aditi News Team

Thu, Aug 28, 2025
जिले के अत्याधुनिक गो चिकित्सालय का भूमि पूजन 04 सितम्बर को आगर में आगर/28 अगस्त,मध्यप्रदेश के मालवा क्षेत्र में लाल माटी के नाम से विख्यात आगर मालवा जिले के आगर नगर के पास स्थित *श्री गणेश गोशाला चिपिया समिति एवं गोपाल परिवार संघ के दाता देवी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में बनने वाले अत्याधुनिक गो चिकित्सालय का भूमि पूजन आगामी 04 सितम्बर 2025 गुरुवार को प्रातः 06 बजे, 31 वर्षीय गौ पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पदयात्रा के प्रणेता एवं श्री गोपाल परिवार संघ के संस्थापक आचार्य परम पूज्य ग्वाल संत श्री के करकमलों द्वारा सम्पन्न होगा जिसके लिए आज श्री गणेश गोशाला चिपिया समिति के पदाधिकारियों की बैठक समिति अध्यक्ष रतन सिंह पटेल की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें 04 सितम्बर 2025 को प्रातः 06 बजे से 07:30 बजे के मध्य आगर जिले के अत्याधुनिक गो चिकित्सालय के होने वाले भूमि पूजन की तैयारी के बारे में चर्चा हुई। बैठक में समिति सचिव नारायण सिंह,कोषाध्यक्ष दीपक जैन, भगवान सिंह जामली, प्रताप सिंह चिपिया,गंगाराम झोटा,रोड सिंह कुंडीखेड़ा, श्याम सिंह सोलंकी लिंगोडा, राघु सिंह कचनारिया, जगदीश शर्मा पुजारी, डॉक्टर विक्रम सिंह जमुनिया,डॉक्टर नारायण सिंह गुड़बेली, दुले सिंह पटेल, भैरु सिंह ,बलवंत सिंह कुंडी खेड़ा एवं हरि सिंह पटेल झोटा आदि उपस्थित रहें । गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में स्थित विश्व के प्रथम गो अभ्यारण्य *श्री कामधेनु गो अभयारण्य सालरिया में विगत 09 अप्रैल 2024 से 12 अप्रैल 2025 तक 31 वर्षीय गो पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पदयात्रा के प्रणेता आचार्य ग्वाल संत पूज्य स्वामी गोपालानंद जी सरस्वती जी महाराज के मुखारविंद से एक वर्षीय गो कृपा के दौरान देश के नेशनल हाईवे के पास सम्पूर्ण भारत में 1008 गो चिकित्सालय का निर्माण गो सेवी भामाशाहों के सहयोग से करने का संकल्प लिया था उसी के तहत मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले का गो चिकित्सालय श्री गणेश गो शाला चिपिया (आगर) में अत्याधुनिक गो चिकित्सालय का भूमि पूजन 04 सितम्बर 2025 को प्रातः 06 बजे होगा।उक्त बैठक की जानकारी श्री गणेश गोशाला चिपिया के व्यवस्थापक विनोद जैन ने दी।

Tags :

जरूरी खबरें