Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

1966 के बाद गो रक्षा के लिए व्यापक जन अभियान के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है, गो सम्मान आह्वान अभियान ने,

नगर की प्रतिष्ठित संस्था द्वारा 08 अगस्त 2026 (शनिवार) को सायं 7:30 बजे संस्कार पैलेस में यादगार संध्या

आरोपी नाबालिग बच्ची को झूठ बोलकर स्कूल से बुलाकर जंगल ले गया जहां दुष्कर्म कर हत्या की ,नरसिंहपुर पुलिस ने किया खुलासा

7 अगस्त से शुरू होगा क्षेत्र भ्रमण, निरीक्षण, जनसंवाद एवं उद्यमी संवाद कार्यक्रम

दूसरे पक्ष की शिकायत पर पुलिस मौन क्यों बड़ा सवाल, शिकायतकर्ता के पिता और चाचा ने भी लगाए गंभीर आरोप

: भोपाल ,चौथे चरण में 71.72 प्रतिशत हुआ मतदान ,आठ संसदीय क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न

Aditi News Team

Mon, May 13, 2024
चौथे चरण के मतदान की अनंतिम जानकारी चौथे चरण में 71.72 प्रतिशत हुआ मतदान आठ संसदीय क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न भोपाल ।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बताया है कि मध्यप्रदेश लोकसभा निर्वाचन-2024 के चौथे चरण में प्रदेश के आठ लोकसभा संसदीय क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान हुआ।   श्री राजन ने बताया कि सभी आठ लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में (अनंतिम जानकारी अनुसार) 71.72 प्रतिशत मतदान हुआ है। उन्होंने बताया कि लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्र.-21 देवास (अजा) में 74.86 प्रतिशत, क्र.-22 उज्जैन (अजा) में 73.03 प्रतिशत, क्र.-23 मंदसौर में 74.50 प्रतिशत, क्र.-24 रतलाम (अजजा) में 72.86 प्रतिशत, क्र.-25 धार (अजजा) में 71.50 प्रतिशत, क्र.-26 इंदौर में 60.53 प्रतिशत, क्र-27 खरगौन (अजजा) में 75.79 प्रतिशत एवं क्र.-28 खंडवा में 70.72 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें