Thursday 8th of October 2026

ब्रेकिंग

आज की की सम्पूर्ण जानकारी एवं राशिफल

सायबर क्राईम संबंधित घटना की सूचना सायबर सेल जबलपुर के हेल्पलाइन नम्बर 7701050010 राष्ट्रीय हेल्पलाईन नंबर 1930 पर दें

भूमि नामांतरण के एवज में 8 हजार रुपये रिश्वत मांगने के प्रकरण में कलेक्टर सीहोर श्री बालागुरु के. ने जारी किया आदेश

नरसिंहपुर,सांक़ल रोड पर मार्ग क्षतिग्रस्त होने से आवागमन प्रभावित

जहर बाजार तक पहुंचता, उससे पहले खाकी ने खेल खत्म कर दिया

: जिनमंदिर एव संत निवास का भूमि पूजन संपन्न

Aditi News Team

Wed, Apr 30, 2025
रिपोर्टर अनिल जैन  जिनमंदिर एव संत निवास का भूमि पूजन संपन्न सिहोरा,गोसलपुर|| सम्मेदगिरी तीर्थ क्षेत्र में विराजमान निर्यापक पुंगव मुनि श्री सुधासागर जी ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा की ‘’ तीर्थ क्षेत्र मैं जिनमंदिर जिनमूर्ति की स्थापना मैं अपनी सामर्थता के अनुसार दान करना चाहिए,यह दान फलीभूत होता है।जो व्यक्ति जिनमंदिर निर्माण या मूर्ति स्थापना का भाव रखता है पर सामर्थवान नहीं है उसे आज इस तीर्थ क्षेत्र मैं एक शिला या नारियल भेंट कर ईश्वर से कामना करनी चाहिए की मुझे सामर्थवान बनाये जिससे मैं मंदिर निर्माण अथवा मूर्ति स्थापना का पुण्यकार्य कर सकू।”आप सभी आज अक्षय तृतीया के अवसर पर दान अवश्य करे। मुनि श्री के पावन सानिध्य मैं श्री जिनेश भैया जबलपुर के निर्देशन पर दो जिनालय के भूमिपूजन व शिलान्यास पुण्यार्जक श्री अशोक ममता सेठी कलकत्ता के द्वारा किया गया। संत भवन की आधारशिला रखने का सौभाग्य श्री अनिल अमित अकास मोनू जैन चौधरी परिवार गोसलपुर को मिला।इस तीर्थ क्षेत्र मैं श्री शांतिनाथ अरहनाथ व कुँथनाथ भगवान की पाँच फुट ऊचाई की पद्मासन प्रतिमाएं विराजमान होगी। जिनके लिए दान दाताओं ने अपनी दानराशि की घोषणा की।मूलनायक भगवान ऋषभदेव होंगे। कल से लघु पंच कल्याणक महोत्सव का शुभारंभ मुनि श्री सुधासागर जी के पावन सानिध्य में प्रारंभ होगा।पात्रो का चयन सायं जिज्ञासा समाधान के पश्चात किया जाएगा,अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मुनि श्री सुधासागर जी की आहार चर्या मोनू जैन के यहाँ सम्पन्न हुई ।

Tags :

जरूरी खबरें