Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

"हर घर तिरंगा" अभियान के शुभारंभ पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा

कुण्डलपुर तीर्थ क्षेत्र में निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज ससंघ के चातुर्मास कलश की हुई भव्य स्थापना,

ग्राम खुलरी में सांसद एवं विधायक ने किया 1.82 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

नमूने जांच हेतु भोपाल भेजे गए

लगातार बारिश के कारण श्रीनगर–तरवारा मार्ग स्थित पुलिया के ऊपर पानी आने से सुरक्षा की दृष्टि से विशेष सतर्कता बरते

: कुण्डलपुर में प्रथम तीर्थंकर भगवान श्री आदिनाथ जी का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव आचार्य श्री समय सागर महाराज ससंघ सानिध्य में 23मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा

Aditi News Team

Sat, Mar 22, 2025
कुण्डलपुर में प्रथम तीर्थंकर भगवान श्री आदिनाथ जी का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव आचार्य श्री समय सागर महाराज ससंघ सानिध्य में 23मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में जैनधर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान श्री आदिनाथ जी का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव 23 मार्च रविवार को विद्या शिरोमणि प.पू.आचार्य श्री समयसागर जी महाराज ससंघ सानिध्य में धूमधाम से मनाया जाएगा ।इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान, श्री आदिनाथ बड़े बाबा विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, विधान होगा ।श्रीजी का पालना झुलाया जाएगा। इस अवसर पर प.पू. आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के मंगल प्रवचन होंगे। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती होगी। कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी ने श्रद्धालु भक्तों से कुंडलपुर पधारकर धर्मलाभ अर्जित करने का अनुरोध किया है।

Tags :

जरूरी खबरें