Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

: करेली थाना क्षेत्र अंतर्गत तेज आवाज वाले जप्तशुदा 15 साइलेंसर बुलडोजर चलाकर किए गए नष्ट।

Aditi News Team

Mon, Mar 17, 2025
नरसिंहपुर पुलिस द्वारा जिले में यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना क्षेत्र अंतर्गत तेज आवाज वाले जप्तशुदा 15 साइलेंसर बुलडोजर चलाकर किए गए नष्ट। उल्लेखनीय है कि नरसिंहपुर पुलिस द्वारा जिले में यातायात व्यवस्था में सुधार लाने के उद्देश्य से जिले के नगरीय एवं व्यस्तम क्षेत्रों में अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य यातायात बाधित करने वाले दुकानदार, हाथ ठेले एवं वाहन चालकों के विरुद्ध को समझाईस देना एवं समझाईस के उपरान्त सुधार न आने पर उनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही करना है। साथ ही नियम विरूद्ध वाहन चलाने वालों को समझाइस देने के उपरान्त भी जिन वाहन चालकों में सुधार नही हुआ उनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही करना है। थाना करेली क्षेत्र में तेज आवाज वाले जप्तशुदा 15 साइलेंसर बुलडोजर चलाकर नष्ट किए गए नष्ट - जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना करेली अंतर्गत नरसिंहपुर पुलिस द्वारा तेज आवाज वाले साइलेंसर (दो पहिया वाहन) के खिलाफ कार्यवाही करते हुये 15 बाइक्स (बुलेट) एवं तेज आबाज वाले सायलेंसर लगाने पर उनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए वाहनों से साइलेन्सर निकाले जाकर जप्त किए गए थे जिन्हे आज दिनांक 17.03.2025 को बरमान चौराहा ,करेली पर बुल्डोजर के माध्यम से नष्ट कर आमजनों को संदेश दिया गया कि अपने वाहनों में तेज आबाज वाले सायलेंसरों का उपयोग न किया जावे इससे बीमार, स्कूली छात्र/छात्राओं एवं आमजनों को असुविधा का समना करता पडता है एवं दुर्घटना होने की सभावना बनी रहती है। इस दौरान अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया, एसडीओपी, नरसिंहपुर श्री मनोज गुप्ता, थाना प्रभारी करेली निरीक्षक सुभाष बघेल, प्रभारी यातायात, श्रीमति ममता तिवारी एवं अन्यअधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें