Wednesday 29th of April 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने को लेकर सौंपा प्रार्थना पत्र

स्वामी इंद्रदेव महाराज जी ने भी गौ सम्मान आव्हान अभियान का किया समर्थन

गाडरवारा गायत्री मंदिर में गौ माता की पूजा व धेनु चालीसा का पाठ कर गो माता के सानिध्य मे गो भक्तों ने सौंपा आवेदन

आज 27 अप्रैल 2026 को दोपहर में 3 बजे दादा जी धूनी वालों के दरबार में सभी गौ भक्त एकत्र होकर

सिहोरा मे पदस्थ न्यायाधीश सुधांशु सिन्हा एवं न्यायाधीश श्रीमति उर्वशी यादव का सिहोरा न्यायालय स्थानांतरण होने पर

: पुस्तक विमोचन एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित 

Aditi News Team

Mon, Jul 1, 2024
पुस्तक विमोचन एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित  गाडरवारा- गत दिवस शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बारहाबडा के शिक्षक राजेश कुमार कौरव की सेवानिवृत्ति पर जिला गायत्री परिवार द्वारा सम्मान समारोह एवं उनकी काव्य कृति अभ्यंत का विमोचन स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित किया गया। विदित हो कि श्री कौरव गायत्री परिवार के सक्रिय कार्यकर्ता तहसील समन्वयक के दायित्व को निभाते हैं। कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार कुशलेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि श्री कौरव शिक्षक होने के अलावा कवि भी है । उनकी छात्र छात्राओं को शिक्षा देने के अलावा लेखन में भी रुचि रही है। उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम में जिला समन्वयक वृंदावन पटेल, सहसमन्वयक रामनारायण कौरव , गायत्री शक्ति पीठ नरसिंहपुर के प्रमुख ट्रस्टी थम्मन सिंह शर्मा, गाडरवारा शक्ति पीठ से प्रमुख ट्रस्टी आर पी सिंह द्वारा श्री कौरव को शाल श्रीफल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गए ।इस अवसर पर आध्यात्मिक काव्य गोष्ठी के साथ शिक्षक राजेश कौरव सुमित्र की काव्य कृति अभ्यंत का विमोचन वरिष्ठ साहित्यकार कुशलेन्द्र श्रीवास्तव , सतीश तिवारी सरस , वृंदावन पटेल, आर पी सिंह, जगदीश प्रसाद दुबे के कर कमलों से हुआ। कार्यक्रम में सरस्वती वंदना राजेन्द्र राय द्वारा तथा पुस्तक समीक्षा सतीश तिवारी सरस द्वारा प्रस्तुत की गई ।काव्य गोष्ठी में आध्यात्मिक रचनाओं की प्रस्तुति से श्रोता भक्ति भाव में झूम उठे।काव्य गोष्ठी में विजय नामदेव वेशर्म, वृंदावन बैरागी,अवधेश कौरव, पी एस पूर्णिया, रामनारायण कौरव, केशव पचौरी, विनीत नामदेव, सुनील सोनी, वृजबिहारी विराट, महेश उरदया, ड्रां राजेन्द्र दुबे, राजेश कौरव सुमित्र तथा वीरेन्द्र पटेल द्वारा काव्य पाठ किया गया ।मंच संचालन करेली के कवि रामनारायण जी कौरव द्वारा किया गया।कार्यक्रम में गीता प्रसाद कौरव, सत्यनारायण पटेल, उत्तम सिंह, मुन्नी लाल कौरव ,वैद्य कृष्णकांत गुप्ता,श्री मति राजकुमारी कौरव, जितेन्द्र वर्मा, धनीराम वर्मा, अशोक मिर्धा, भरत प्रजापति, रामनरेश कौरव, शिवकुमार कौरव,श्रीहर पटवा, मूलचंद शर्मा, विनोद श्रीवास्तव,राजेन्द्र कटारे, मधुसूदन पटैल के अलावा सैकड़ों गायत्री परिजनों की उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें