: गाय को रोटी खिलाने मात्र से अपना कर्तव्य कर्तव्य पूरा नहीं हो जाता- राजकुमार अग्रवाल गणतंत्र दिवस 2027 तक गायमाता को उचित सम्मान मिलेगा- गोपालानंद सरस्वती
गाय को रोटी खिलाने मात्र से अपना कर्तव्य कर्तव्य पूरा नहीं हो जाता- राजकुमार अग्रवाल
गणतंत्र दिवस 2027 तक गायमाता को उचित सम्मान मिलेगा- गोपालानंद सरस्वती
ओंकारेश्वर/11 जुलाई, 31वर्षीय गो पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पद यात्रा के प्रणेता ग्वाल सन्त पूज्य स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज ने तीन दिवसीय धेनु रक्षा व्यास पूर्णिमा महामहोत्सव के तृतीय दिवस पर ग्वाल सेवा संघ एवं धेनु शक्ति संघ शिखर सम्मेलन के छत्तीसगढ़ के रायपुर से पधारे नन्हे मारुति नन्दी बाबा की अध्यक्षता एवं झारखंड के जमशेदपुर निवासी श्री राजकुमार अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा एवं संरक्षक चाकोलिया गो धाम झारखंड के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ ।
शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए 31 वर्षीय गो पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पदयात्रा के प्रणेता स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज ने बताया कि सनातन धर्म की एक मात्र आश गोमाता ही है लेकिन पुण्य भूमि भारत में 9 करोड़ गोमाताएं अपनी दुःख लीलकर रही है,जिसके कारण वर्तमान में सनातन वेंटिलेटर पर है और उसके लिए प्रत्येक सनातनी को अपने आपको ट्रांसप्लांट करना होगा क्योंकि भारत को अखंड ,विश्वगुरु एवं हिंदुराष्ट्र बनाने के लिए सबसे पहले गायमाता को उचित सम्मान मिले ,इसी के लिए नदी के दो किनारों के रूप में ग्वाल सेवा संघ एवं धेनु शक्ति संघ रूपी संगठन की स्थापना श्रावण मास के पवित्र मास में बाबा ओंकारेश्वर एवं भगवान मंगलेश्वर की पावन सन्निधि में मां नर्मदा जी की गोद में बैठकर इन दोनों संगठनों का कार्य प्रारम्भ हो रहा है ,ये दोनों संगठन गोमाता कैसे सुरक्षित हो उसे कैसे सम्मान मिले उसके लिए कार्ययोजना बनाकर 26 जनवरी 2027 का गणतंत दिवस गायमाता का सम्मान लेकर आएं इस दृष्टि को ध्यान में रखकर कार्य करेगा ।
स्वामीजी ने नन्दी बाबा मारुति जी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन श्री राजकुमार जी अग्रवाल जमशेदपुर को ग्वाल सेवा संघ एवं धेनु शक्ति संघ का प्रधान संरक्षक की घोषणा की और ग्वाल सेवा संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में श्री प्रमोद जी दिल्ली अध्यक्ष,प्रदीप जी गर्ग दिल्ली उपाध्यक्ष,मनोज जी चड्ढा दिल्ली सचिव,रविन्द्र जी दिल्ली मंत्री, गो शरणानन्द जी,गोबर गोपाल दास जी,बालकृष्ण जी,भाई भारत श्रीजी,राधा वत्स जी एवं गो वत्स ओम प्रकाश को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व शिवराज शर्मा को राष्ट्रीय मीडिया की घोषणा हुई साथ ही धेनु शक्ति संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में श्रीमती रमा देवी मुंबई,श्रीमती अरुणा बेंगलुरु,मीना कंवर सूरत,श्रीमती यशोमती छत्तीसगढ़, भारती गौरव पाटिल चोपड़ा जलगांव, मीना चेतन शाह, श्रीमती अल्का देवी विश्नोई बीकानेर, सुश्री प्रियंका हिसार,चंदा देवी चोपड़ा,सुश्री श्यामा,धेनु प्रिया,सुशीला देवी सेनी,संध्या अवस्थी एवं मुस्कान राठौर सुसनेर की मनोनीत कर सभी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने प्रधान संरक्षक राजकुमार जी अग्रवाल के साथ प्रतिज्ञा ली।
शिखर सम्मेलन के समापन समारोह को ग्वाल सेवा संघ एवं धेनु शक्ति संघ के प्रधान संरक्षक राजकुमार जी अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहां कि हम भारत की भूमि पर जीते जी रो रहें है क्योंकि हमने गोमाता एवं नन्दी बाबा को नहीं समझा क्योंकि गाय को रोटी खिलाने मात्र से अपना कर्तव्य पूरा नहीं हो जाता इसलिए अब चर्चा काम की नहीं बल्कि भावों की करनी होगी और जिस दिन भाव उत्पन्न हो गया तो तन मन धन अपने आप आ जाएगा और एक हाथ से दो और एक हाथ से लो अंग्रेजों की यह मानसिकता अब नहीं चलेगी क्योंकि जब हम इस धरती पर आते है तो हम अपने प्रारब्ध को लेकर आते है इसलिए हमें भगवान से रिश्ता बनाकर गोमाता की सेवा में जुटना होगा और हमें पाखंड से बचना होगा यानि एक और तो हम साक्षात नन्दी को पत्थर मारते है और शिवजी के मंदिर में बने पत्थर के नन्दी को पूजते है इसलिए हमें पत्थर के नन्दी के बजाय साक्षात नन्दी बाबा की सेवा करनी होगी और श्री अग्रवाल ने भरोसा दिलाया कि ग्वाल सेवा संघ एवं धेनु शक्ति संघ भगवती गोमाता एवं उनके वंश को सम्मान मिले उसके लिए पूरी निष्ठा से काम करेगा।
Tags :