Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर ने किया उपार्जन केन्द्रों का सघन निरीक्षण

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को नेगुआ में होगा जनसंवाद शिविर

आरोपिया ने अपने पति की डंडे से मारपीट कर हत्या कर दी।

जनजातीय संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर, संरक्षण के साथ विकास का संकल्प लें- कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा गाडरवारा, नर्मदा जल लेकर निकले शिवभक्त

: सिहोरा,सब जेल सिहोरा में 100 दिवसीय क्षय उन्मूलन अभियान के तहत शिविर का आयोजन

Aditi News Team

Mon, Dec 30, 2024
रिपोर्टर अनिल जैन  सब जेल सिहोरा में 100 दिवसीय क्षय उन्मूलन अभियान के तहत शिविर का आयोजन सिहोरा: राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 30.12.2024 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जबलपुर डॉ संजय मिश्रा के निर्देशानुसार एवं डॉ संतोष ठाकुर जिला क्षय एवं एड्स अधिकारी जबलपुर के आदेशानुसार मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी सिहोरा डॉ अर्शिया खान के मार्गदर्शन में 100 दिवसीय क्षय उन्मूलन अभियान के तहत शिविर का आयोजन सब जेल सिहोरा में जेलर दिलीप नायक एवं जेल चिकित्सक डॉ राघवेंद्र त्रिपाठी के सहयोग से किया गया। शिविर में विक्टोरिया हॉस्पिटल जबलपुर से आए रेडियोग्राफर खतीप अंसारी , मुक्ति लता टोप्पो, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक मनोज गुप्ता एवं स्पुटम कलेक्शन एजेंट देवेन्द्र राजपूत द्वारा 70 बन्दियों एवं कर्मचारियों की टीबी स्क्रीनिंग की गई एवं 62 बन्दियों का एक्स-रे किया गया तथा स्पुटम जांच हेतु कंटेनर दिये गये। वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक मनोज गुप्ता ने शिविर में बन्दियों एवं जेल स्टॉफ को टीबी रोग के लक्षणों से सम्बंधित जानकारी दी एवं क्षय उन्मूलन अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने की सभी से अपील की।अंत में जेलर दिलीप नायक द्वारा क्षय उन्मूलन में शामिल पूरी टीम का आभार माना।

Tags :

जरूरी खबरें