Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

: राष्ट्रभक्ति, रचनात्मकता और आत्मानुशासन का पाठ सीख रहें है शिविरार्थी

Aditi News Team

Sat, Jun 14, 2025
राष्ट्रभक्ति, रचनात्मकता और आत्मानुशासन का पाठ सीख रहें है शिविरार्थी सुसनेर/ 14 जून,जनपद में श्रीगोधाम महातीर्थ पथमेड़ा लोक पुण्यार्थ न्यास द्वारा संचालित श्री कामधेनु गुरुकुलम एवं सूर्या फाउंडेशन, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित व्यक्तित्व विकास शिविर राष्ट्रभक्ति, संवेदनशीलता और अभिव्यक्ति का समन्वय रहा शिविर में आज के दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं और प्रार्थना के बीच बच्चों ने साधा संतुलन व्यक्तित्व विकास शिविर के अंतर्गत आज का दिन शिविरार्थियों के लिए संवेदनशीलता, प्रतिस्पर्धा और सांस्कृतिक साधना का सजीव संगम रहा। प्रातः कालीन सत्र में आयोजित सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता में शिविरार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे उनकी शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक जागरूकता में वृद्धि देखी गई। इसके पश्चात प्रार्थना सत्र में सभी ने हाल ही में अहमदाबाद में हुई हवाई दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा की शांति हेतु मौन धारण किया और सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित की — यह क्षण बच्चों में संवेदना और मानवीय मूल्य जागृत करने वाला रहा। दोपहर में ग्रुप अनुसार संभाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें शिविरार्थियों ने विचार, वाणी और अभिव्यक्ति कौशल का परिचय दिया। प्रतियोगिता का फाइनल कल आयोजित किया जाएगा। शाम के खेल सत्र में खो-खो प्रतियोगिता का रोमांच देखने योग्य रहा, जिसमें टीम भावना और शरीर सौष्ठव का सुंदर प्रदर्शन देखने को मिला। रात्रि के सांस्कृतिक कार्यक्रम में समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन प्रस्तावित है, जिसमें प्रत्येक ग्रुप ने देशभक्ति गीतों का चयन किया है। इन गीतों का अभ्यास विशेष रूप से मथुरा से आए संगीत प्रशिक्षक श्री रुस्तम चौहान के मार्गदर्शन में कराया गया है, जिन्होंने बच्चों को स्वर, ताल और भाव के संतुलन का प्रभावशाली प्रशिक्षण दिया। आज की गतिविधियाँ न केवल प्रतिभागियों के व्यक्तित्व को निखारने वाली रहीं, बल्कि उनमें राष्ट्रभक्ति, रचनात्मकता और आत्मानुशासन के बीज भी बोने का कार्य किया।

Tags :

जरूरी खबरें