Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: नरसिंहपुर,नगरीय निकायों व ग्राम पंचायतों में 30 दिसम्बर को लगाये जायेंगे शिविर

Aditi News Team

Sun, Dec 29, 2024
नगरीय निकायों व ग्राम पंचायतों में 30 दिसम्बर को लगाये जायेंगे शिविर नरसिंहपुर।मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत जिले की नगरीय निकायों व 6 जनपद पंचायतों में क्लस्टर के अनुसार ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 30 दिसम्बर को नगर पालिका परिषद गाडरवारा के इंदिरा वार्ड के लिए नर्मदा कॉलोनी गाडरवारा में, नगर पालिका परिषद करेली के निरंजन वार्ड के लिए सोसायटी के पास, नगर पालिका परिषद गोटेगांव के रूद्र वार्ड के लिए टीएनएस कॉलेज के पास गोटेगांव में, नगर परिषद तेंदूखेड़ा के बालगंगाधर तिलक वार्ड के लिए कृषि उपज मंडी प्रांगण तेंदूखेड़ा में और नगर परिषद सालीचौका के सरदार वार्ड के लिए प्राथमिक शाला खैरुआ के पास शिविर लगाये जायेंगे।   इसी तरह 30 दिसम्बर को जनपद पंचायत नरसिंहपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मुंगवानी व पांजरा, जनपद पंचायत गोटेगांव के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गौरतला व कुंडा, जनपद पंचायत करेली के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मानेगांव व कंधरापुर, जनपद पंचायत चांवरपाठा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बिलगुवां, जमुनिया व गंगई के संबंधित ग्राम पंचायत भवन में, जनपद पंचायत चीचली के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत महगवांकला व बेलखेड़ी के पंचायत मुख्यालय में और जनपद पंचायत सांईखेड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पलोहाबड़ा व पिपरियाखुर्द में शिविर लगाये जायेंगा।

Tags :

जरूरी खबरें