Sunday 11th of October 2026

ब्रेकिंग

4 आरोपी गिरफ्तार,योजना बनाकर गये थे चोरी करने, पहचान उजागर न हो जाये के डर से कर दी महिला की हत्या

त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के निर्देश

नरसिंहपुर,सांदीपनि विद्यालय के नए भवन से शिक्षा को मिलेगी नई दिशा- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

प्रातः 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक छह पहिया एवं उससे अधिक क्षमता वाले मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

गाडरवारा में सौंपा 3दिन के अंदर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करो, किसान सभा

: ट्राफिक बाधित करने वालों के विरूद्ध की गई चालानी कार्रवाई।

Aditi News Team

Sat, Oct 19, 2024
ट्राफिक बाधित करने वालों के विरूद्ध की गई चालानी कार्रवाई। इंदौर।कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशन में इंदौर शहर में यातायात को सुव्यवस्थित बनाने के लिये लगातार कार्रवाई की जा रही है। राजस्व, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम के अमले द्वारा शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में फुटपाथ और सड़कों से अतिक्रमण हटाने और बेसमेंट पर पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित कराने की कार्रवाई की जा रही है। इसी सिलसिले में आज बिचौली मर्दाना मेन रोड पर कार्रवाई की गई। राजस्व, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम के अमले द्वारा बिचौली मर्दाना मेन रोड पर क्रोमा, गुरूकृपा, श्रीमाया सेलिब्रेशन आदि के सामने फुटपाथ पर वाहन खड़े पाये जाने और ट्राफिक बाधित होने पर संबंधितों के विरूद्ध चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन पार्किंग करने हेतु समझाईश दी गई। इस दौरान एसडीएम श्री ओमनारायण बड़कुल, ट्राफिक डीएसपी, नगर निगम के जोनल अधिकारी श्री प्रभात तिवारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें