Sunday 11th of October 2026

ब्रेकिंग

4 आरोपी गिरफ्तार,योजना बनाकर गये थे चोरी करने, पहचान उजागर न हो जाये के डर से कर दी महिला की हत्या

त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के निर्देश

नरसिंहपुर,सांदीपनि विद्यालय के नए भवन से शिक्षा को मिलेगी नई दिशा- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

प्रातः 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक छह पहिया एवं उससे अधिक क्षमता वाले मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

गाडरवारा में सौंपा 3दिन के अंदर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करो, किसान सभा

: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक किये भगवान कामतानाथ के दर्शन

Aditi News Team

Sun, Oct 27, 2024
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक किये भगवान कामतानाथ के दर्शन ममता सोनी की दुकान पर बनाई चाय बच्चों को खरीद कर उपहार स्वरूप दिये खिलौने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सतना जिले के चित्रकूट प्रवास के दौरान प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भगवान कामतानाथ मंदिर में सपत्नीक पूजा अर्चना कामदगिरि की परिक्रमा भी की। इस मौके पर नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री श्री लखन पटेल, विधायक श्री सुरेंद्र सिंह गहरवार भी उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परिक्रमा पथ में सरयू धारा के समीप रामधुन और भजन गा रहे श्रद्धालु से कुशलक्षेम पूछी और उपहार राशि भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कामदगिरि परिक्रमा पथ में राधा बाई उर्फ ममता सोनी की चाय की दुकान पर रूककर स्वयं चाय बनाई और परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं को चाय पिलाई और स्वयं भी चाय का स्वाद लिया। उन्होंने परिक्रमा पथ पर घूम रहे बालगोपाल स्वरूप बच्चों शारदा यादव और पवन सेन को दुकान से खिलौने खरीद कर उपहार स्वरूप भेंट किये।  

Tags :

जरूरी खबरें