Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

संवाद योजना अंतर्गत विकासखंड चीचली में प्रस्फुटन शक्ति संचयन अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित

विनम्रता, पुरुषार्थ और सेवा से ही आत्मोन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है : निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने स्वयं भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया एवं रक्त दान किया

पीड़ित परिवार से मिलकर कहा- दोषी को सजा दिलाएंगे, गरीब को मिलेगा न्याय

चरनोई भूमि को किसी भी हालत में पट्टे में न दी जाए

: मुख्यमंत्री डॉ यादव ने किये भगवान विष्णु वराह के दर्शन.

Aditi News Team

Mon, May 5, 2025
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने किये भगवान विष्णु वराह के दर्शन. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज शाम मझौली पहुँचे और यहाँ भगवान विष्णु वराह के दर्शन किये। उन्होंने यहाँ विष्णु वराह मंदिर में पूजा अर्चना की तथा प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन एवं धार्मिक न्यास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, सांसद श्री आशीष दुबे, विधायक श्री अजय विश्नोई भी इस अवसर पर उनके साथ थे। मुख्यमंत्री डॉ यादव मंडला जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद हेलीकॉप्टर से मझौली पहुँचे थे। मझौली स्थित खेल मैदान में बने अस्थाई हेलीपेड पर पहुँचने पर संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, सांसद श्री आशीष दुबे, विधायक श्री अजय विश्नोई, भाजपा के जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्री राजकुमार पटेल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। जिला मुख्यालय जबलपुर से लगभग 45 किलोमीटर दूर मझौली स्थित विष्णु वराह मंदिर का निर्माण 11 वीं शती में किया गया था। कालांतर में ध्वस्त हुये कल्चुरी कालीन इस मंदिर का 18 वीं शती में पुनर्निर्माण किया गया। बताया जाता है कि इस मंदिर में स्थापित भगवान विष्णु वराह की प्रतिमा विश्व की सबसे बड़ी और एकमात्र ऐसी प्रतिमा है जिसकी पूजा होती है। इस विशाल प्रतिमा को भी 11 वीं शती में मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित किया गया था। धार्मिक एवं पौराणिक महत्व का विष्णु वराह मंदिर कला की दृष्टि से भी उत्कृष्ट है और राज्य सरंक्षित स्मारकों में शामिल है।

Tags :

जरूरी खबरें