Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

: मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान"नगरीय निकायों व ग्राम पंचायतों में 3 जनवरी को लगाये जायेंगे शिविर

Aditi News Team

Thu, Jan 2, 2025
"मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान"नगरीय निकायों व ग्राम पंचायतों में 3 जनवरी को लगाये जायेंगे शिविर नरसिंहपुर।सम्पूर्ण जिले में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत नगरीय निकायों व 6 जनपद पंचायतों में क्लस्टर के अनुसार ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान छूटे हुए पात्र हितग्राहियों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित किया जा रहा है।   इसी क्रम में 3 जनवरी को नगर पालिका परिषद गाडरवारा के राजीव वार्ड, जगदीश वार्ड, विवेकानंद वार्ड व शिवाजी वार्ड के लिए कॉलेज में शिविर लगाये जायेंगे।   इसी तरह 3 जनवरी को जनपद पंचायत नरसिंहपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गोरखपुर व रातामाटी, जनपद पंचायत गोटेगांव के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बुढ़ैना व पिपरसरा, जनपद पंचायत करेली के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बघुवार व माचामउ, जनपद पंचायत चांवरपाठा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत इमझिरा, उमरपानी व मनकापुर के संबंधित ग्राम पंचायत भवन, जनपद पंचायत चीचली के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत छैनाकछार बी के पंचायत मुख्यालय और जनपद पंचायत सांईखेड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खमरिया में शिविर लगाये जायेंगा।

Tags :

जरूरी खबरें