Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

: कलेक्टर की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट में चलाया गया सफाई अभियान कलेक्टर ने किया विभिन्न कार्यालयों व शाखाओं का अवलोकन

Aditi News Team

Fri, Dec 20, 2024
कलेक्टर की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट में चलाया गया सफाई अभियान कलेक्टर ने किया विभिन्न कार्यालयों व शाखाओं का अवलोकन नरसिंहपुर।कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट कार्यालय नरसिंहपुर के विभिन्न कार्यालयों व शाखाओं में अधिकारी- कर्मचारियों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा स्वयं श्रमदान करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर एवं अन्य क्षेत्रों में संचालित शासकीय कार्यालयों में विभिन्न स्थानों पर झाड़ू लगाकर एवं कचरा उठाकर सफाई की गई।   इस दौरान कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने कलेक्ट्रेट में विभिन्न कार्यालयों व शाखाओं का जायजा लिया। उन्होंने अपर कलेक्टर, भू- अभिलेख, खाद्य, जिला योजना, शहरी विकास अभिकरण, आबकारी, वित्त, राहत, एनआईसी सहित अन्य शाखाओं का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने दैनिक दिनचर्या में सफाई को शामिल करें। प्रतिदिन अपने घर एवं कार्यालयों में श्रमदान कर स्वच्छता का वातावरण निर्मित करें और अन्य व्यक्तियों को भी स्वच्छता बनाये रखने के लिए प्रेरित करें।   इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती अंजली शाह, विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद

Tags :

जरूरी खबरें