Thursday 8th of October 2026

ब्रेकिंग

पीजी कॉलेज नरसिंहपुर की पुरुष टीम ने रचा इतिहास, वैभव नेमा लगातार दूसरी बार विश्वविद्यालय टीम में चयनित

नरसिंहपुर के सांदीपनी विद्यालय परिसर सहित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

विगत 1 वर्ष से प्रतिदिन शाम 7 बजे उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

पुलिस ने मामला पंजीकृत करते हुए आरोपी गुरुकुल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है

193 आवेदनों पर सुनी आमजनों की समस्याएं जनता और जनप्रतिनिधि के बीच संवाद का प्रभावी मंच बन रही है जनसुनवाई

: कलेक्टर जिला आगर-मालवा श्री राघवेन्द्र सिंह द्वारा नरवाई न जलाने हेतु प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार-प्रसार रथ को दिखाई हरी झंडी

Aditi News Team

Tue, Apr 8, 2025
कलेक्टर जिला आगर-मालवा श्री राघवेन्द्र सिंह द्वारा नरवाई न जलाने हेतु प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार-प्रसार रथ को दिखाई हरी झंडी आगर-मालवा। जिले में कृषकों द्वारा नरवाई को जलाया जा रहा है, जिसके कारण भूमि, पर्यावरण एवं पक्षियों तथा पशुओं को नुकसान हो रहा है एवं भूमि की उर्वरा शक्ति में कमी आ रही है। जिसे रोकने के लिए जिले के विकासखण्ड आगर, बडौद, सुसनेर, नलखेडा में नरवाई के प्रबंधन के तरीकों तथा नरवाई प्रबंधन के लाभ एवं नरवाई जलाने पर शासन द्वारा प्रावधानित अर्थदण्डों के प्रचार-प्रसार के लिए जिले में गांव-गांव प्रचार रथ के माध्यम से अवगत कराये जाने के लिये कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह द्वार मंगलवार को हरी झंडी दिखाकर प्रचार रथ को रवाना किया गया। यह प्रचार रथ नरवाई न जलाने के लिए किसानों में जागरूकता का कार्य करेगा, प्रचार रथ में फ्लेक्स बैनर एवं श्रवण यंत्र (ऑडियों) के माध्यम से किसानों को नरवाई न जलाने के लिए जागरूक किया जायेगा, साथ ही नरवाई से भूसा कैसे तैयार किया जाए की जानकारी देगा। रथ रवानगी के समय अपर कलेक्टर श्री आरपी वर्मा, श्री विजय चौरसिया उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास, सहायक कृषि यंत्री श्री पी.सी. सिसौदिया एवं सहायक कृषि यंत्री अंशुल बरोड उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें