Wednesday 11th of November 2026

ब्रेकिंग

लगभग 2 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग ₹50,000, बरामद। • अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

भव्य ऐतिहासिक कुण्डलगिरी बड़ेबाबा पर्वतराज परिक्रमा मुनिश्री ससंघ के साथ हजारों श्रद्धालु भक्तों द्वारा की गई

समृद्धि यज्ञ में किया 1000 विभिन्न वस्तुओं से लक्ष्मीजी का सहस्त्रार्चन

बरमान में कथित सट्टा कारोबार की चर्चा तेज, आखिर कब होगी कार्रवाई

बाहर से आने वाले खिलाड़ियों को बेहतर वातावरण देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मंत्री उदय प्रताप सिंह

: केंद्रीय विद्यालय की छात्रा भूमि का कलेक्टर ने किया सम्मान 

Aditi News Team

Sat, Jul 6, 2024
संदीप राजपूत,नरसिंहपुर  केंद्रीय विद्यालय की छात्रा भूमि का कलेक्टर ने किया सम्मान  नरसिंहपुर। केंद्रीय विद्यालय में अध्यनरत भूमि राजपूत ने वर्ष 2022-23 की परीक्षा कक्षा दसवीं मैं ऑल इंडिया कंपटीशन सीबीएसई की परीक्षा में 1.50 प्रतिशत अंक लाकर भारत की मेरिट लिस्ट में स्थान बनाया। केंद्र सरकार के द्वारा मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने सभी जिला कलेक्टर को निर्देशित करने के उपरांत विगत दिवस नरसिंहपुर कलेक्टर शीतला पटले द्वारा केंद्रीय विद्यालय के मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित किया। नरसिंहपुर निवासी पिता पूरन सिंह राजपूत माता श्रीमती रंजीता राजपूत की पुत्री भूमि राजपूत के द्वारा सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 95. 40% अंक प्राप्त कर विद्यालय तथा संपूर्ण जिले को गौरबानवित किया कलेक्टर द्वारा भूमि राजपूत को प्रशस्ति पत्र के साथ₹5000 की राशि देकर सम्मानित किया तथा भूमि को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिस लगन मेहनत से यह सम्मान प्राप्त किया है वैसे ही मेहनत आगे करने से अनेको ऊंचाइयां प्राप्त कर सकते हो। सभी परिवार के सदस्यों शुभचिंतकों के द्वारा भूमि के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाइयां प्रेषित की है।

Tags :

जरूरी खबरें