Tuesday 28th of April 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने को लेकर सौंपा प्रार्थना पत्र

स्वामी इंद्रदेव महाराज जी ने भी गौ सम्मान आव्हान अभियान का किया समर्थन

गाडरवारा गायत्री मंदिर में गौ माता की पूजा व धेनु चालीसा का पाठ कर गो माता के सानिध्य मे गो भक्तों ने सौंपा आवेदन

आज 27 अप्रैल 2026 को दोपहर में 3 बजे दादा जी धूनी वालों के दरबार में सभी गौ भक्त एकत्र होकर

सिहोरा मे पदस्थ न्यायाधीश सुधांशु सिन्हा एवं न्यायाधीश श्रीमति उर्वशी यादव का सिहोरा न्यायालय स्थानांतरण होने पर

: कलेक्टर ने किया विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण ग्रामीणों से की चर्चा,उन्नत खेती की तरफ़ बढ़ने की ज़रूरत

Aditi News Team

Tue, Apr 22, 2025
कलेक्टर ने किया विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण ग्रामीणों से की चर्चा,उन्नत खेती की तरफ़ बढ़ने की ज़रूरत नरसिंहपुर, 22 अप्रैल 2025. कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने जनपद पंचायत नरसिंहपुर के अंतर्गत आने वाली विभिन्न ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम जामुन- झिरिया, गौरछापर व ग्राम पंचायत कोदरासकला का निरीक्षण। यहां उन्होंने ग्रामवासियों से रूबरू चर्चा कर यहाँ किये जा रहे विकास कार्यों और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।   उपरोक्त ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों से रूबरू होते हुए कलेक्टर ने यहाँ उपलब्ध पेयजल की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि फिलहाल जल स्तर कम है। जल स्तर को बनाये रखने के लिए खेत तालाब,अमृत सरोवर आदि का निर्माण कराया जा रहा है। डुंगरिया तालाब निर्माण कार्य की जानकारी लेते हुए बताया गया कि अभी निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। इस पर तालाब को पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। कई ग्रामीणों ने अपने खेतों में खेत- तालाब बनाने की बात भी कलेक्टर के समक्ष रखी। कलेक्टर ने कहा कि खेती सिर्फ फसल के लिए नहीं होती, खेत तालाब बन जाने से आप उसमें मखाना, मछली, सिंघाड़ा आदि का उत्पादन कर अतिरिक्त आय भी अर्जित कर सकते हैं यह भूमि के जल स्तर को बनाए रखने में मदद करते हैं। आपको उन्नत खेती और तकनीक की तरफ़ रूख करना होगा यही हमारी और भावी पीढ़ी की जल संबंधी ज़रूरतों को पूरा कर सकेगा। हमने अपनी जरूरतों के हिसाब से जितना जल भूमि से लिया है हमें उतना जल भूमि को लौटाना होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए जल संरक्षण व संवर्धन की दिशा में कार्य करने की जरूरत है। हमें अपने घरों में अनावश्यक पानी का उपयोग नहीं करना चाहिये, पानी को व्यर्थ नहीं बहने देना चाहिये। हमारे परिवार के अन्य सदस्यों, रिश्तेदारों व आस- पड़ोस के नागरिकों को भी जल के सदुपयोग करने की समझाइश देनी चाहिये। कलेक्टर ने कहा कि नल- जल योजना के तहत जो पानी घर तक पहुंच रहा है, सभी नागरिक जल कर अवश्य जमा करें, जिससे इस राशि से मरम्मत व आवश्यक सुधार हो सके। ग्रामीणजन ग्राम सभाओं में जरूर शामिल हो। गांव को बेहतर से बेहतर बनायें रखने के लिए हमें क्या करना चाहिये, इस पर चर्चा करें। कलेक्टर श्रीमती पटले ने ग्राम जामुन- झिरिया में हितग्राही श्री गंगाराम द्वारा अपने खेत में मनरेगा के तहत कुएं के निर्माण कार्य का जायजा लिया। इसी क्रम में ग्राम गौरछापर में अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ किया जाये। पिचिंग अच्छी हो। ग्राम पंचायत कोदरासकलां में ई- केवायसी की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ई- केवायसी के कार्य में प्रगति लायें। उन्होंने यहां एम- राशन मित्र एप की जानकारी भी ली। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार, सीईओ जनपद, सरपंच- सचिव और ग्रामीणजन मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें