Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: नरसिंहपुर,जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्रीमति शीतला पटले एवं पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका द्वारा नगर के धार्मिक स्थल जुलूस के रूट का किया पैदल भ्रमण। सुरक्षा इंतजामों हेतु अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

Aditi News Team

Wed, Apr 9, 2025
नरसिंहपुर,जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्रीमति शीतला पटले एवं पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका द्वारा नगर के धार्मिक स्थल जुलूस के रूट का किया पैदल भ्रमण। सुरक्षा इंतजामों हेतु अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश उल्लेखनीय है कि दिनांक 11.04.2025 को नरसिंहपुर नगर में सदर मढिया, भव्य जवारा जुलूस का आयोजन किया जाना है। जवारा जुलूस को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेने हेतु कलेक्टर श्रीमति शीतला पटले एवं पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका द्वारा अन्य अध्किरियों के साथ सदर मढिया सहित अन्य धार्मिक स्थलों निकलने वाले जुलूस के रूट का पैदल भ्रमण किया गया। 🔷 *आसमाजिक तत्वों पर रखी जावे विशेष नजर, सुरक्षा डियूटी में बरती जावे विशेष सतर्कता -* भ्रमण के दौरान अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि जुलूसों के दौरान आसमाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जावे, साथ ही यह भी ध्यान रखा जावे कि जुलूसों के दौरान किसी भी प्रकार से यातायात व्यवस्था सुचारू रखी जावे साथ ही सुरक्षा के समस्त इंतजाम किए जावे। सुरक्षा डियूटी में लापरबाही न बरती जावे। 🔷 *श्रधालुओं के स्वस्थ्य एवं आमजनों की सुविधा का रखा जावे विशेष ध्यान -* उल्लेखनीय है कि सदर मढिया जवारा जुलूस में जिले एवं आस-पास से बड़ी संख्या में श्रधालुओं शामिल होते है। श्रधालुओं के स्वस्थ्य एवं सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि फायर ब्रिगेड, एम्बुलेन्स, डॉक्टर्स की टीम, पीने हेतु स्वच्छ पानी की व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जावे साथ ही वाहन पार्किंग, सडक पर लगने वाली दुकानों को निर्धारित स्थानों पर लगाने आने- जाने वाले मार्गो पर यातायात सुचारू रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

Tags :

जरूरी खबरें