Sunday 11th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रातः 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक छह पहिया एवं उससे अधिक क्षमता वाले मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

गाडरवारा में सौंपा 3दिन के अंदर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करो, किसान सभा

असेंबली ऑफ एमपी जर्नलिस्ट्स ने लवली खनूजा को सौंपी जिम्मेदारी

मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

नरसिंहपुर बरहटा पंचायत में भ्रष्टाचार का खुली पोल,सचिव-सरपंच ने मिली भगत से बिना काम किए लाखों रुपए की हेरा फेरी,

: आंगनबाड़ी एवं स्कूलों के निरीक्षण पर पहुँची कलेक्टर

Aditi News Team

Tue, Aug 6, 2024
आंगनबाड़ी एवं स्कूलों के निरीक्षण पर पहुँची कलेक्टर नरसिंहपुर।कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने सोमवार को जनपद पंचायत गोटेगाँव के श्यामनगर एवं कुंडाछोटा का भ्रमण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत श्‍यामनगर (झोतेश्‍वर) में निर्माणाधीन किचिन शेड, शास.प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया गया। शाला निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्‍चों से चर्चा की। बच्चों को मिलने वाले मध्याह्न भोजन एवं उसकी गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली।   इसके पश्चात उन्होंने ग्राम कुण्‍डा छोटा में बाउन्‍ड्रीवाल एवं आंगनबाडी के अतिरिक्‍त कक्ष का भी निरीक्षण किया।यहाँ आयोजित राजस्व महाअभियान 2.0 के अन्तर्गत राजस्व प्रकरणों के निराकरण की भी समीक्षा की। इस दौरान जनपद पंचायत सीईआई श्रीमती वर्षा झारिया सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें