Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

गौ भक्तों और बजरंग दल ने जताई नाराजगी, ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की

2 लाख 92 हजार रूपये कीमत की 106 पेटी अंग्रेजी शराब,घटना में प्रयुक्त 02 मोबाईल सहित आइशर ट्रक हुए जप्त

होटल में लक्जरी रूम देने से मना करने की बात पर होटल के मैनेजर पर किया था फायर,1 पिस्टल, 1 कारतूस,एवं मोटर सायकिल जप्त

ग्वालियर में खाद्य लगभग 2,200 किलोग्राम का मावा पकड़ा गया जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख रु है

कार्यक्रम का शुभारंभ हिम्मत सिंह चौहान, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख द्वारा किया गया

: संविधान दिवस पर कलेक्टर ने किया संविधान की उद्देशिका का वाचन

Aditi News Team

Tue, Nov 26, 2024
संविधान दिवस पर कलेक्टर ने किया संविधान की उद्देशिका का वाचन नरसिंहपुर।संविधान दिवस पर कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने 26 नवम्बर को संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की उद्देशिका का वाचन कलेक्ट्रेट के जनसुनवाई हॉल में किया। इस दौरान मौजूद अधिकारी- कर्मचारियों ने भी संविधान की उद्देशिका का वाचन किया। इस अवसर पर संविधान की वीडियो क्लिप भी दिखाई गई।   सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजली शाह, संयुक्त कलेक्टर श्री शुभम यादव, अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।   उल्लेखनीय है कि देश में 15 अगस्त 1947 को देश की आजादी के बाद तैयार किया गया संविधान 26 नवम्बर 1949 को अपनाया गया था। इसके बाद देश में 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू किया गया था। संविधान को अपनाने के 75 वर्ष पूरे होने पर संविधान की जानकारी के प्रति जन-जागरूकता के लिये 26 नवम्बर 2024 से वर्ष भर चलने वाला "हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान" आज से शुरू हो गया है।

Tags :

जरूरी खबरें