Saturday 25th of April 2026

ब्रेकिंग

27 अप्रैल 2026 को दोपहर में 3 बजे दादा जी धूनी वालों के दरबार में सभी गौ भक्त एकत्र होकर

सिहोरा मे पदस्थ न्यायाधीश सुधांशु सिन्हा एवं न्यायाधीश श्रीमति उर्वशी यादव का सिहोरा न्यायालय स्थानांतरण होने पर

गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले पुनीत आयोजन में आप भी शामिल होकर अपना सहयोग करें

मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा भोपाल में शांतिपूर्ण सत्याग्रह एवं भूख हड़ताल का आयोजन किया गया

किसानी की समस्त समस्याओं का निराकरण कराने एवं मुख्यमंत्री को अवगत कराने बाबत सौंपा ज्ञापन

: जबलपुर,मॉक ड्रिल के दौरान जिले में हुआ कम्‍प्‍लीट ब्‍लैक आउट

Aditi News Team

Wed, May 7, 2025
मॉक ड्रिल के दौरान जिले में हुआ कम्‍प्‍लीट ब्‍लैक आउट आपदा की स्थिति में नागरिक सुरक्षा को लेकर शासन द्वारा प्राप्‍त निर्देशानुसार आज जबलपुर में चार जगह मॉक ड्रिल कर लोगों को जागरूक किया गया। गोरखपुर पुराना थाना में आज शाम 7.30 बजे ब्‍लैकआउट के साथ मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना, पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय, नगर निगम आयुक्त श्रीमति प्रीति यादव, अपर कलेक्टर सुश्री मिशा सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री समर वर्मा, श्री आनंद कलादगी, एसडीएम गोरखपुर श्री अनुराग सिंह तथा एसडीआरएफ, एनसीसी एवं सिविल डिफेंस के वॉलेंटियर्स सहित प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे। उप पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने मॉकड्रिल के पहले स्थल पर मौजूद सभी वॉलेंटियर्स को मॉक ड्रिल के बारे में आवश्‍यक निर्देश दिये। चूंकि यह मॉक ड्रिल शाम 7.30 बजे से शुरू हुआ था और उसी वक्‍त ब्‍लैकआउट का समय भी था। ब्‍लैक आउट शाम 7.30 बजे से 7.42 तक रहा, जिसमें लोगों ने स्‍वविवेक से अपने-अपने घरों के बाहर की, दुकानों की, सड़क में चल रहे वाहनों की तथा शासकीय-अशासकीय संस्‍थाओं में निर्धारित समय में लाईट बंद कर दी गई। ताकि आपदा के समय छदम रूप से इसे आवासीय क्षेत्र प्रकट करना नहीं था। आम जन को आपदा के दौरान सुरक्षा व सावधानी रखने के लिए गोरखपुर थाना से पहले सिविक सेंटर में स्थित समदडि़या मॉल और गोरखपुर में स्थित गारमेंट कलस्‍टर में भी मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान स्‍थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग रहा।

Tags :

जरूरी खबरें