Wednesday 29th of April 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिला प्रशासन द्वारा नरसिंह प्रकटोत्सव पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर पहले दिन करीब 20 यूनिट रक्त संग्रहित

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में स्व-गणना कैंप का किया निरीक्षण

किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता है मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज आज भोर में पधारे काशी पधारे और आज सायं भक्तों को दर्शन एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन में

आदि शंकराचार्य जी की जयंती पर बरमान में सम्पन्न हुआ विकासखंड स्तरीय व्याख्यान कार्यक्रम

: कांग्रेस ने गांधी जी की जयंती मनाई

Aditi News Team

Wed, Oct 2, 2024
कांग्रेस ने गांधी जी की जयंती मनाई गाडरवारा। 2 अक्टूबर बुधवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा स्थानीय पुरानी गल्लामण्डी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की जयंति कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी के तैल चित्र पर मार्ल्यापण करते हुये उन्हे उपस्थित कांग्रेसजनों ने श्रद्धा के फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधायक सुनीता पटैल ने कहा कि देश को आजादी राष्ट्रपिता गांधी जी की ही देन है, अहिंसा का मार्ग प्रशस्त करने वाले कांग्रेस के महान नेता गांधीजी को शत् शत् नमन करती हूं और उनके दिखाये मार्ग पर चलना ही देश की उन्नती है। ब्लॉक कांग्रेस गाडरवारा अध्यक्ष जिनेश जैन ने रद्युपति राघव राजा राम पतित पावन सीता राम की धुन पर तालियां बजाते हुये गांधीजी को याद किया और कांग्रेस के महान नेता बापूजी को श्रद्धांजलि अर्पित कीं। कार्यक्रम को अशोक काबरा, अनिल साहू, रमेश अग्रवाल, बसंत तपा, केजी आजाद, सतीश सैनी ने भी संबोधित करते हुये श्रद्धांजलि अर्पित कीं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उमाकांत गुप्ता, मेहमूद पहलवान, अशोक मंगलानी, अनिल सोनी, राजीव दुबे, अभिषेक पटैल, सुदीप दुबे, हंसू राय, मुकेश सोनी, आयुष जैन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें