Sunday 11th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रातः 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक छह पहिया एवं उससे अधिक क्षमता वाले मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

गाडरवारा में सौंपा 3दिन के अंदर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करो, किसान सभा

असेंबली ऑफ एमपी जर्नलिस्ट्स ने लवली खनूजा को सौंपी जिम्मेदारी

मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

नरसिंहपुर बरहटा पंचायत में भ्रष्टाचार का खुली पोल,सचिव-सरपंच ने मिली भगत से बिना काम किए लाखों रुपए की हेरा फेरी,

: बैलगाड़ी से सिरलाय पहुंचे दर्शन सिंह 

Aditi News Team

Sat, Aug 31, 2024
सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए खरगोन पहुंचे किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नाव से नदी पार कर बैलगाड़ी से सिरलाय पहुंचे दर्शन सिंह नाव एवं बैलगाड़ी बनी आकर्षण का केंद्र खेती में नवाचार करने वाले किसानों को किया सम्मानित किसान परिवार से हूं बैलगाड़ी हमारी शान है : दर्शन सिंह खरगोन जिले के सिरलाय में शुक्रवार को संगठन पर्व पर सदस्यता अभियान 2024 को सफल बनाने के लिए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं होशंगाबाद सांसद दर्शन सिंह चौधरी नर्मदा मैया का पूजन कर नाव से नर्मदा मैया को पार कर बैलगाड़ी से कार्यक्रम स्थल पहुंचे।जहां श्री चौधरी का लोगों ने पुष्प वर्षा कर जगह जगह स्वागत किया। बैंड बाजे से उत्साह के साथ बैलगाड़ी पर बैठकर किसानों के बीच पहुंचे किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वह किसान परिवार से हैं। बैलगाड़ी हमारी एवं हमारे पूर्वजों की शान है। इस पर कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनाने की बात श्री चौधरी ने कही। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र के विचार को लेकर चलने वाली पार्टी है। पार्टी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का नारा लेकर चलती है। इसमें हर कार्यकर्ताओं को समानता के भाव से देखा जाता है। इसलिए अधिक से अधिक लोगों पार्टी के बारे में जागृत करें, उन्हें अपनी का पार्टी का सदस्य बनाएं। ताकि अधिक से अधिक लोग मिलकर राष्ट्र हित में अपना योगदान दे सकें। इस अवसर पर श्री चौधरी ने उत्कृष्ट कृषक लक्ष्मण जी काग को भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने सम्मानित किया। इस अवसर पर नर्सरी में किसानों एवम् कार्यकर्ताओं से संवाद कर सदस्यता अभियान को सफल बनाने का आह्वान कर प्रदेश में सदस्यता में अव्वल बनने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत खरगोन किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष महेश गुर्जर, धार किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य उमा लक्ष्मण काग उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें