Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

डॉ अखिलेश गुमाश्ता को स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी अलंकरण से सम्मानित किया

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

: नरसिंहपुर,बरगी नहरों से खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए जल लेने किसानों से 31 जुलाई पूर्व मांग पत्र आमंत्रित

Aditi News Team

Sat, Jul 20, 2024
बरगी नहरों से खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए जल लेने किसानों से 31 जुलाई पूर्व मांग पत्र आमंत्रित नरसिंहपुर।वर्ष 2024 की खरीफ फसलों की बरगी नहरों से सिंचाई के लिए जल लेने गोटेगांव, नरसिंहपुर एवं करेली तहसील के संबंधित 183 ग्रामों के किसानों से 31 जुलाई 2024 पूर्व मांग पत्र एवं अनुबंध प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है, ताकि नहरों से खरीफ फसलों के लिए निर्धारित तिथि से जल प्रवाह किया जा सके। इन ग्रामों में मुख्य नहर की आरडी 81.30 से 130.670 किमी तक वितरण प्रणालियों में क्रमश: केसली माइनर, सिवनी डिस्ट्रीव्यूटरी, मातनपुर माइनर, भदगवां शाखा नहर, अंडिया, सुरगी, कंदेली व रहली डिस्ट्रीव्यूटरी और मुख्य नहर 102 से 130.670 किमी के बीच डायरेक्ट माइनरों से लगभग 8 हजार हेक्टर भूमि में निर्मित नहर प्रणाली से खरीफ फसलों की सिंचाई करने का लक्ष्य रखा गया है। यह जानकारी कार्यपालन यंत्री रानी अवंती बाई लोधी सागर डिस्नेट संभाग नरसिंहपुर श्री केएस ठाकुर ने दी है।   इस सिलसिले में कार्यपालन यंत्री ने संबंधित ग्रामों के किसानों से आग्रह किया है कि वे जल उपभोक्ता संथा कुटरी, इमलिया, बेदू, गुंदरई, बम्हनी, मगरधा, बेलखेड़ा, तिंदनी, ठेमी, बौछार, मचवारा, करकबेल, धमना, मैनावारी, नरसिंहपुर, नवलगांव, नंदवारा, झगरहाई, सूरजगांव, बाघपौड़ी, लुरहेटा, बरखेड़ा, निवारी, खुरपा, गोबरगांव एवं समनापुर (प्रस्तावित) के माध्यम से अनुविभागीय अधिकारी रानी अवंती बाई लोधी सागर नहर उप संभाग क्रमांक एक नरसिंहपुर, क्रमांक एक पाला, वितरण अनुविभाग करकबेल/ बरहेटा को 31 जुलाई 2024 के पूर्व तक मांग पत्र एवं अनुबंध पत्र प्रस्तुत करें।

Tags :

जरूरी खबरें