Friday 9th of October 2026

ब्रेकिंग

घी (200 ml) के एक विशिष्ट बैच को प्रयोगशाला जांच में असुरक्षित घोषित कर पूरे प्रदेश में उसकी बिक्री,वितरण,सप्लाई पर रोक

संस्कृति पलोड ने एक साथ दोनों ग्रुप उत्तीर्ण कर पास की CA परीक्षा,

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है

निर्यापक श्रमण मुनि समतासागर महाराज ने कहा मोक्ष का मार्ग शरीर के बल से नहीं,बल्कि आत्मा के संकल्प बल से प्रशस्त होता,

चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन लोकतंत्र और संविधान बचाने के नारे के साथ सड़क पर उतरेंगे कांग्रेस

: करेली क्षेत्र में ट्रेन से गिरकर घायल हुए 53 वर्षीय व्यक्ति को, डायल 112 जवानों ने पटरी के साइड से उठाकर चिकित्सा वाहन की सहायता से पहुँचाया अस्पताल

Aditi News Team

Sat, Dec 28, 2024
नरसिंहपुर के थाना करेली क्षेत्र में ट्रेन से गिरकर घायल हुए 53 वर्षीय व्यक्ति को, डायल 112 जवानों ने पटरी के साइड से उठाकर चिकित्सा वाहन की सहायता से पहुँचाया अस्पताल नरसिंहपुर के थाना करेली क्षेत्र में लालपुर रेलवे आउटर के पास ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 28-12-2024 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल करेली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ सैनिक मुन्ना लाल एवं पायलेट विष्णु प्रसाद नेमा ने मौके पर पहुँचकर बताया कि ट्रेन से गिरकर घायल हुए 53 वर्षीय व्यक्ति को डायल-112 स्टाफ ने पटरी के साइड से उठाकर चिकित्सा वाहन से प्राथमिक उपचार देते हुए करेली अस्पताल में भर्ती करवाया । जहाँ घायल व्यक्ति बन्नूमान जी पिता लट्टू मान , उम्र 53 वर्ष ग्राम राजीगंज थाना सिरघाटी जिला गया का उपचार किया जा रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें