Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

डॉ अखिलेश गुमाश्ता को स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी अलंकरण से सम्मानित किया

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

: नरसिंहपुर के थाना करेली के अंतर्गत देर रात 01:30 बजे ट्रेन से गिरकर घायल हुए 24 वर्षीय युवक को, डायल-112/100 सेवा ने पहुँचाया अस्पताल

Aditi News Team

Sun, Jul 21, 2024
नरसिंहपुर के थाना करेली के अंतर्गत देर रात 01:30 बजे ट्रेन से गिरकर घायल हुए 24 वर्षीय युवक को, डायल-112/100 सेवा ने पहुँचाया अस्पताल जिला नरसिंहपुर के थाना करेली क्षेत्र के अंतर्गत करेली स्टेशन से पहले ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 21-07-2024 को रात्रि 01:30 बजे प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल जीआरपी नरसिंहपुर को सूचना देकर करेली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ सैनिक रमेश सिसोदिया एवं पायलट अजय पटेल ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि करेली स्टेशन के पहले 24 वर्षीय नितेश मलय पिता खूब सिंह मलय निवासी बौचार ट्रेन से गिरकर पटरी के किनारे घायल हो गया था । डायल-112/100 स्टाफ ने घायल युवक को एफ़. आर. व्ही वाहन से ले जाकर शासकीय अस्पताल करेली मे भर्ती करवाया जहाँ घायल का उपचार किया जा रहा है । डायल 112/100 और जीआरपी के जवानों की तत्परता से समय पर घायल को उपचार मिला जिससे उसकी जान बची ।

Tags :

जरूरी खबरें