Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

डॉ. राजकुमार आचार्य मध्यप्रदेश के प्रवेश एवं शुल्क विनियमन समिति के अध्यक्ष पद पर हुए नियुक्त

: टेक्निकल अवेयरनेस पर हुई चर्चा विश्व युवा कौशल दिवस पर हुए विभिन्न आयोजन

Aditi News Team

Sat, Jul 20, 2024
टेक्निकल अवेयरनेस पर हुई चर्चा विश्व युवा कौशल दिवस पर हुए विभिन्न आयोजन (गाडरवारा) विगत दिवस शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में आईटी ईटी व्यावसायिक शिक्षा के स्टार्स प्रोजेक्ट के अंतर्गत कौशल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया इस कौशल प्रदर्शनी का अवलोकन शासकीय कन्या हाई स्कूल चीचली की प्राचार्य शायरा अली के द्वारा किया गया। प्रदर्शनी अंतर्गत छात्र छात्राओं द्वारा बनाए गए इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एवं इलेक्ट्रिकल टेक्नोलॉजी से संबंधित विभिन्न मॉडल जैसे एटीएम मशीन, वाइंडिंग मशीन, घरेलू विद्युत लाइन, शॉर्ट सर्किट, फ्यूज तार, एंपलीफायर, वोल्ट मीटर, अमीटर का उपयोग, कंप्यूटर के विभिन्न पार्ट्स, बैंकिंग सुविधाएं, बैंकों के कार्य, व्यक्तियों के अवेयरनेस से संबंधित विभिन्न आयामों पर चर्चा की। एवं छात्र छात्राओं से संवाद स्थापित कर छात्र छात्राओं के मॉडल, पूछे गए प्रश्नों के सकारात्मक उत्तरो की सराहना कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कौशल प्रदर्शनी के साथ ही आज विद्यालय में विश्व युवा कौशल दिवस का आयोजन भी हुआ। इस प्रदर्शनी में संस्था के प्रभारी प्राचार्य भारत ताम्रकार, सत्यम ताम्रकार, जीएस मेहरा, हेमंत शुक्ला, विनीत नामदेव, सुलेखा शर्मा, के आर रजक, नेहा नेमा, ऊषा कुरचानिया, रजनी सराठे, अर्चना अवस्थी, मधुलिका दुबे, रजनी जगेत सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। इस प्रदर्शनी का सफल आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी नरसिंहपुर के मार्गदर्शन एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी चीचली के निर्देशन में संपन्न हुआ।

Tags :

जरूरी खबरें