Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

चातुर्मास में 108 दिवसीय श्री सीताराम नाम कीर्तन का मंदिर परिसर में होगा संकीर्तन

मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए

"हर घर तिरंगा" अभियान के शुभारंभ पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा

कुण्डलपुर तीर्थ क्षेत्र में निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज ससंघ के चातुर्मास कलश की हुई भव्य स्थापना,

ग्राम खुलरी में सांसद एवं विधायक ने किया 1.82 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

: नरसिंहपुर जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिला अत्याचार की घटनाओं को लेकर जिला कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

Aditi News Team

Thu, Feb 27, 2025
रिपोर्टर संदीप राजपूत  नरसिंहपुर जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिला अत्याचार की घटनाओं को लेकर जिला कांग्रेस के पदाधिकारियो कार्यकर्ताओं ने नरसिंह भवन कलेक्ट्रेट के सामने विरोध प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपते समय जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने आरोप लगाया कि नरसिंहपुर जिले में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है जिसके कारण गम्भीर अपराध बढ़ते जा रहे है। पूर्व विधायक सुनील जायसवाल ने कहा कि अपराधों को रोकने में पुलिस प्रशासन अक्षम साबित हो रहा है। महिला अत्याचार की घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई है। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंडित मैथिलीशरण तिवारी ने कहा कि महिलाओं, युवतियों व बालिकाओं के साथ दुराचार एवं सामूहिक दुराचार की शर्मनाक घटनायें सामने आ रही हैं। वहीं जिला कांग्रेस ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि जिले में जुआ-सट्टा, अवैध शराब एवं अवैध रेत का व्यापार कतिपय नेताओं एवं अधिकारियों के संरक्षण में काफी फल फूल रहा है। युवाजन तरह-तरह के नशे की चपेट में है। जिससे कई परिवार बर्बाद हो रहे है। इसी तरह हाल ही में तेंदूखेड़ा विधानसभा में तेंदूखेड़ा के भा.ज.पा. पार्षद द्वारा एक एक महिला से मोबाईल पर अभद्र टिप्पणी की गई है, जिसका आडियों भी वाइरल हुआ है, जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही नही हई है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षगण अमित राय गोलू, प्रताप गुमास्ता, रामरतन सिंह पटेल, जिला एनएसयू आई अध्यक्ष ईशान राय , जनपद पंचायत उपाध्यक्ष कंछेदी पटेल आदि ने बताया कि ज्ञापन में मांग की है कि नरसिंहपुर जिले में प्रभावी कानून व्यवस्था हेतु कड़े कदम उठाए जावे तथा जिले में संचालित अवैध गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाई जावे। साथ ही जुआ-सट्टा, मादक पदार्थों के अवैध व्यापार को बढ़ावा देने वाले अधिकारी कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की जावे। उक्त मौके पर बड़ी संख्या में जिला , ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई ,सेवादल, महिला कांग्रेस, आईटी सेल एनएसयूआई,अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक समेत सभी प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें