Wednesday 22nd of April 2026

ब्रेकिंग

नि:शुल्क जेईई कोचिंग से शासकीय विद्यालयों के 83 बच्चों ने पाई सफलता

मण्डला के ग्राम पंचायत अहमदपुर एवं परियोजना घुघरी के ग्राम ककनू में-2 बाल विवाह की सूचना प्राप्त होते ही हुई कार्यवाही

अनिश्चित कालीन धरने का दूसरा दिन जुटे प्रदेश स्तरीय नेतागण

आगमन को लेकर आयोजित बैठक मे बनी रूपरेखा

गुणवत्ताहीन निर्माण, वित्तीय अनियमितताओं, भ्रष्टाचार एवं प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ कार्यवाही की उठी मांग

: जिला शिक्षा अधिकारी ने किया संजीवनी पुस्तिका का विमोचन 

Aditi News Team

Tue, Jun 17, 2025
जिला शिक्षा अधिकारी ने किया संजीवनी पुस्तिका का विमोचन  गाडरवारा। गत दिवस जिला शिक्षा अधिकारी एम एस खान एवं डाइट व्याख्याता आर.के यादव ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नरसिंहपुर में राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक हल्के वीर पटेल द्वारा सृजित राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर आधारित ''संजीवनी'' नामक पुस्तक का विमोचन किया। पुरानी शिक्षा नीति के अनुसार चल रही परंपरागत शिक्षा व्यवस्था आधुनिकता के दौर में उतनी सफल नहीं हो पा रही थी, जितनी की जरूरत है l नए भारत के उज्जवल भविष्य को तय करने और समावेशी शिक्षा के साथ प्रत्येक विद्यार्थी को बिना भेद भाव के गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिल सके तथा 21वीं सदी के कोशलों को हासिल करते हुए वे वैश्विक स्तर पर आदर्श निर्मित कर सकें इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु भारत सरकार द्वारा 29 जुलाई 2020 को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की घोषणा की गई और वर्तमान में इसे स्कूलों में लागू किया जा रहा है । भारत सरकार द्वारा उक्त निति को सफल बनाने चलाए जा रहे निपुण भारत मिशन और इसी के तहत मध्य प्रदेश राज्य द्वारा संचालित एफ .एल. एन , मिशन अंकुर कार्यक्रम का उत्साह पूर्वक स्वागत करते हुए नवाचारी शिक्षक हल्के वीर द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर आधारित ' संजीवनी ' नामक पुस्तक का लेखन किया गया है। शिक्षा के साथ - साथ साहित्य में रुचि रखने वाले श्री पटेल की यह पांचवीं पुस्तक है जो शीघ्र ही पाठकों के कर कमलों में प्रदान की जाएगी।श्री पटेल का मानना है कि यह नीति मूलभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान को भली भांति समझ के साथ छात्रों तक पहुंचाने में संजीवनी की भांति सिद्ध होगी । जिस तरह संजीवनी बूटी कठिन परिस्थिति में बेहद उपयोगी सिद्ध हुई थी उसी प्रकार यह पुस्तक अनेक नवाचारों के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में संजीवनी की भांति सिद्ध होगी और नए भारत, सक्षम भारत और स्वर्णिम भारत का उज्जवल भविष्य तय करेगी। इसलिए शिक्षक द्वारा पुस्तक का नाम संजीवनी ही रखा है। पुस्तक लेखन का मूल उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लक्ष्य एवं इसके विजन का प्रत्येक शिक्षक को अधिक से अधिक और प्रभावी ढंग से ज्ञान हो सके ताकि नन्हे बच्चों को सीखने - सिखाने एवं विभिन्न नवाचारों को अपनाने में मदद मिल सके। संजीवनी के विमोचन के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने इस पुस्तक को शिक्षकों के लिए अत्यंत उपयोगी और महत्वपूर्ण बताते हुए लेखक हल्के वीर पटेल को शुभकामना पत्र प्रदान किया। इस मौके पर डाइट के समस्त व्याख्याता, अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। पुस्तक के विमोचन पर समस्त शिक्षकों एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों में हर्ष व्याप्त है।

Tags :

जरूरी खबरें